ब्रिटेन के गैटविक हवाई अड्डा के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को वहां का एकमात्र रनवे बंद रहा। इसके चलते उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों पर भेजना पड़ा और हजारों यात्रियों को अपने मंजिल तक पहुंचने में देरी हुई।
लंदन के दक्षिण में स्थित यह हवाई अड्डा यात्रियों की संख्या के दृष्टिकोण से ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे के ऊपर दो ड्रोन विमान मंडराते देखे जाने के बाद रनवे को बुधवार शाम को बंद कर दिया गया था।
इसे बृहस्पतिवार को सुबह करीब तीन बजे कुछ देर के लिए खोला गया लेकिन फिर से ड्रोन दिखने पर इसे 45 मिनट बाद बंद कर दिया गया।
ओबामा ने सैंटा बन बच्चों को बांटे तोहफे
हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा कि वहां से अभी उड़ानों की सेवा रोक दी गई है। यात्रियों को हवाई अड्डा के लिए रवाना होने से पहले अपने उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है। हवाई अड्डा पर कई लोग सोये हुए हैं और सूचना डेस्क पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।
गैटविक के मुख्य परिचालन अधिकारी क्रिस वुडरूफ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक इससे करीब 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन में पायलटों ने हाल के बरसों में ड्रोन से विमानों के टकराने से बाल – बाल बचने की घटनाएं दर्ज कराई हैं।


Download Android App
Download iOS App



