जब अनु कपूर ने गुस्से में कहा था, सिर्फ मेरे साथ इंटिमेट सीन देने में प्रियंका को दिक्कत है

Summary :

अनु कपूर को प्रियंका चोपड़ा के ऑपोसिट कास्ट किया गया था और इस फिल्म दोनों के के बीच इंटिमेट सीन फिल्माए जाने थे जिसके लिए प्रियंका ने मना कर दिया।

अभिनेता अनु कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय बिताया है और बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक उन्होंने खूब नाम कमाया है। 80-90 के दशक में उन्होंने फैंस के बीच ऐसी खास पहचान बनायीं की लोग उन्हें हमेशा याद रखें। फिल्मी दुनिया में इन्हे अभिनय का भंडार माना जाता है जो हर किरदार में आसानी से ढल जाते है।

अनु कपूर

फिल्म मिस्टर इंडिया में परेशान संपादक हो फिर फिल्म तेज़ाब में शराबी का किरदार, हर बार अनु कपूर ने परदे पर खुद को साबित किया। कॉमेडी से लेकर विलेन के किरदार भी उन्होंने बखूबी निभाया।

अनु कपूर

बॉलीवुड के साथ साथ अनु कपूर टीवी इंडस्ट्री और रेडियो में भी निरंतर सक्रिय रहे जिससे उनका जुड़ाव कभी भी फैंस के साथ कम नहीं हुआ। केबल टीवी की शुरुआत में अनु कपूर ने अंताक्षरी नाम का रियालिटी शो होस्ट किया था जिसने इन्हे घर घर में मशहूर कर दिया।

अनु कपूर

अनु कपूर की उम्र 63 साल हो चुकी है और उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी, अनिल कपूर , सनी देओल, जैकी श्रॉफ , इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार भी इनके अभिनय के मुरीद रहे है।

अनु कपूर

अनु कपूर बेहद शांत और मिलनसार व्यक्तित्व के माने जाते है और इंडस्ट्री में उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं रहा परएक घटना ऐसी हुई थी जिसमे अनु कपूर को गुसा आ गया था और इस गुस्से को उन्होंने भरपूर दिखाया भी।

priyanka chopra

दरअसल ये मामला विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ में अनु कपूर को प्रियंका चोपड़ा के ऑपोसिट कास्ट किया गया था और इस फिल्म में अनु कपूर और प्रियंका के बीच इंटिमेट सीन फिल्माए जाने थे जिसके लिए प्रियंका ने मना कर दिया।

अनु कपूर

अनु कपूर इस सीन के लिए तैयार थे पर प्रियंका का कहना है की अनु कपूर उनके पिता के दोस्त हैं और मुझसे उम्र में काफी बड़े हैं इसलिए मैं उनके साथ ये सीन करने में सहज महसूस नहीं कर पाऊंगी।अनु कपूर प्रियंका की इस बात से खफा हो गए और कहा की प्रियंका को इंटिमेट सीन से दिक्कत नहीं है बल्कि इस बात से दिक्कत है की सीन मेरे साथ करने है। में हीरो की तरह हैंडसम नहीं हूँ इस वजह से प्रियंका नाटक कर रही है।

अनु कपूर

अनु कपूर के इस स्टेटमेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने तीखी प्रतिक्रया देते हुआ कहा की , ” अनु जी सीनियर एक्टर है और बहुत बड़े है। इस तरह की बातें उन्हें शोभा नहीं देती है। वो जानते है सच क्या है और फिर भी इस तरह की बात करना ठीक नहीं है।

कसौटी ज़िंदगी कीः हिना खान ने शो छोड़ने से पहले की साथी कलाकारों के साथ खूब मस्ती, देखें तस्वीरें

Desk Team