पहलगाम आतंकी हमले पर Anupam Kher का फूटा गुस्सा, बोले- अब चुप रहा तो..

Summary :

अनुपम खेर ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, बोले- अब सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा

पहलगाम आतंकी हमले पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया। उन्होंने निर्दोष लोगों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की और कहा कि अब आतंकियों के खिलाफ ठोस कदम उठाना जरूरी है। अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील की कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए दर्दनाक आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष लोगों की हत्या ने जहां लोगों के दिलों में गुस्सा और दुख पैदा कर दिया है, वहीं अब इस पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

निर्दोषों लोगों को बनाया निशाना

वीडियो में अनुपम खेर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब निर्दोषों को इस तरह से निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, “शब्द कमजोर महसूस होते हैं। जो दर्द दिल में है, उसे बयान करना मुश्किल है।” उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का समय आ गया है।

Anupam Kher

‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिलाई याद

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया था, वह सच्चाई का एक हिस्सा मात्र था। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि उस वक्त कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा कहकर नकार दिया था। लेकिन आज जो हुआ है, वह उस कड़वी सच्चाई की एक और तस्वीर है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

दिल दहला देने वाली घटना

वीडियो में अनुपम खेर ने एक इंसिडेंट ये का जिक्र किया, जिसमें एक महिला अपने पति की लाश के पास बैठी थी और अपने बेटे के साथ आतंकियों से कह रही थी कि उन्हें भी मार दिया जाए। लेकिन आतंकियों ने उन्हें छोड़ दिया। अनुपम खेर ने कहा कि शायद उन्हें छोड़ना एक संदेश था डर का संदेश।

Anupam Kher की ‘Tanvi The Great’ का फर्स्ट लुक, 23 साल बाद निर्देशक बन की वापसी

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से की अपील

अपनी बात को रखते हुए अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि अब समय आ गया है कि आतंकियों को ऐसा जवाब दिया जाए कि वे आने वाले कई जन्मों तक ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा, ठोस कदम उठाना जरूरी है।

Anupam Kher

अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी बातों हो सही ठहरा रहे है और बड़ी संख्या में यूजर्स इस हमले की निंदा कर रहे हैं। देशभर से यह मांग उठ रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।

Yashika Jandwani