Anupama 29 May 2026 Spoiler Alert: अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर रहा है। मेकर्स हर दिन कहानी में ऐसे-ऐसे ड्रामे ला रहे हैं कि फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। 29 मई के एपिसोड में शो के अंदर एक नहीं बल्कि 7 महाट्विस्ट आने वाले हैं, जो शाह परिवार की नींव हिलाकर रख देंगे।
जहां एक तरफ गुस्से में आकर दिग्विजय ने अनुपमा के दामाद प्रेम पर हाथ उठा दिया है, वहीं दूसरी तरफ राही की जिंदगी में दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि उसकी कोख हमेशा के लिए सूनी होने की कगार पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि आज रात शो में क्या-क्या हंगामा होने वाला है।
Anupama 29 May 2026 Spoiler Alert: जब तमीज भूल गया प्रेम, तो दिग्विजय ने जड़ दिया करारा तमाचा

कहानी में ड्रामा तब शुरू होता है जब दिग्विजय और मोटी बा आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी वहां अनुपमा का दामाद प्रेम पहुंच जाता है। प्रेम बिना सच जाने दिग्विजय पर भड़क उठता है और उनके साथ बदतमीजी करने लगता है। दिग्विजय उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि कैसे वसुंधरा और गौतम ने धोखे से उनका घर बिकवा दिया, लेकिन वसुंधरा वहां मासूम बनने का नाटक रच देती है।
गुस्से में अंधा प्रेम दिग्विजय को ताना मारते हुए कहता है, “आप बेहद खुदगर्ज इंसान हैं, जो सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए अनुपमा जी का सहारा ले रहे हैं। आप बापूजी के घर में घरजमाई बनकर बैठे हैं।” प्रेम की यह घटिया और बदतमीज बात सुनकर दिग्विजय का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह खुद पर काबू नहीं रख पाते और आगे बढ़कर प्रेम के गाल पर एक झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद कर देते हैं। इस जोरदार तमाचे से पूरा घर सन्न रह जाता है।
Anupama Maha Twist: टूट गई दिग्विजय से दोस्ती, हमेशा के लिए छोड़ा घर

दामाद को थप्पड़ पड़ते ही राही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह तुरंत शाह हाउस में आकर तमाशा खड़ा कर देती है। राही अपनी मां अनुपमा पर चिल्लाते हुए कहती है, “आपके बेस्ट फ्रेंड ने मेरे पति पर हाथ उठाया है, आपकी तो आदत बन चुकी है थप्पड़ मारना और नए-नए दोस्त बनाना।” राही की बातें सुनकर अनुपमा बुरी तरह घबरा जाती है।
लेकिन यहां अनुपमा एक बड़ी गलती कर बैठती है। वह दिग्विजय का पक्ष सुने बिना ही उन पर बरस पड़ती है और रोना शुरू कर देती है। अनुपमा कहती है, “आपने आज मेरे और मेरे बच्चों के बीच की दूरी को और ज्यादा बढ़ा दिया।” अनुपमा के इन कड़वे शब्दों से दिग्विजय का दिल टूट जाता है। वह हाथ जोड़कर अपनी गलती मानते हैं और अनुपमा के घर व उसकी जिंदगी से हमेशा-हमेशा के लिए दूर जाने का फैसला कर लेते हैं। हालांकि, बाद में बापूजी अनुपमा को पूरा सच बताते हैं कि गलती दिग्विजय की नहीं बल्कि प्रेम की बदतमीजी की थी।
Anupama: मां बनने के सुख से अलग होगी राही? डॉक्टर की रिपोर्ट देख उड़े होश

दूसरी तरफ, शो में सबसे इमोशनल मोड़ तब आता है जब राही को अस्पताल से अपनी हेल्थ रिपोर्ट मिलती है। रिपोर्ट देखते ही राही के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, राही के शरीर में विटामिन डी और बी12 की भारी कमी है, जिसकी वजह से उसकी प्रेग्नेंसी में बहुत बड़ी दिक्कत आ सकती है और वह शायद कभी मां न बन पाए।
अस्पताल में रोते हुए राही कहती है कि उसके ससुराल और परिवार का उस पर बच्चा पैदा करने का इतना दबाव है कि वह यह सच किसी को नहीं बता सकती। वह खुद को कोसते हुए कहती है, “पहले ही प्रेम का बिजनेस का सपना टूट चुका है, और अब अगर बच्चे का सपना भी टूट गया तो हमारा रिश्ता खत्म हो जाएगा।” हर बार की तरह राही इस दुख के लिए भी अपनी मां अनुपमा को जिम्मेदार मानती है और कहती है कि यह सब उसकी मां की बद्दुआ का असर है। अब देखना होगा कि क्या अनुपमा अपनी बेटी की सूनी कोख और दिग्विजय की रूठी दोस्ती को बचा पाएगी?


Download Android App
Download iOS App




