सुपरक्यूट है अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका, सामने आई पहली तस्वीर

Summary :

वामिका और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों वामिका को पहली बार देखकर काफी खुश हो रहे हैं और उनके क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं। पिछले साल 11 जनवरी को वामिका का जन्म हुआ था, तब से लेकर अब तक उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया तक पर नजर नहीं आई है। हाल में उनका जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका के होने के बाद से ही उनका चेहरा अभी तक छुपाए हुए थे, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान अनुष्का-विराट की बेटी की पहली झलक दिखाई दी। वामिका की यह झलक पूरी दुनिया ने टीवी स्क्रीन पर देखी। दरसअल, विराट कोहली उस वक्त ग्राउंड पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था, जिस पर अनुष्का काफी खुश हुईं और वह एक पवेलियन में खड़ी दिखाई दीं और उन्होंने अपनी गोद में ले रखा था। 
अनुष्का शर्मा ताली बजाने लगती हैं और उन्हें देखकर वामिका भी ताली बजाती हैं। वामिका ने पिंक ड्रेस पहन रखी थी, जबकि अनुष्का ने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। टीवी स्क्रीन पर अनुष्का और वामिका को देख फैंस इसके वीडियो और तस्वीरें ली हैं। 
वामिका और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों वामिका को पहली बार देखकर काफी खुश हो रहे हैं और उनके क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं। पिछले साल 11 जनवरी को वामिका का जन्म हुआ था, तब से लेकर अब तक उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया तक पर नजर नहीं आई है।  हाल में उनका जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 
 वामिका की तस्वीर सामने आने के बाद अनुष्का और विराट के बचपन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस ने उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर करना शुरू कर दिया, जिन्हें अभिनेत्री और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। 

कुछ सालों पहले अनुष्का ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रही थी।  एक्ट्रेस इस फोटो में क्यूट लग रही थीं। जहां कुछ फैंस वामिका की पहली तस्वीर देखकर खुश थे तो वहीं कुछ फैंस ब्रॉडकास्टर से नाराज नजर आए क्योंकि उन्होंने विराट और अनुष्का की इजाजत के बिना तस्वीर शेयर की। हालांकि विराट और अनुष्का की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Desk Team