बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ‘परी’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। उस हादसे में एक शक्स की मृत्यु हो गई। सेट पर करंट लगने से एक लाइटमैन की मौत हो गई। अनुष्का शर्मा की फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हो रही थी।
खबरों के मुताबिक कोरोलबेरिया इलाके में फिल्म परी की आउटडोर शूटिंग चल रही थी। जब शूटिंग चल रही थी तभी सेट पर यह हादसा हो गया था। इस घटना के बारे में अनुष्का शर्मा के भाई ने कर्णेश शर्मा ने बताया था।
आपको बता दें कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने कुछ लाइट को एक जगह से दूसरी जगह पर रखने के लिए लाइटिंग डिपार्टमेंट से इसके लिए कहा था।
लाइट शिफ्ट कर रहे शाहबे आलम ने बिजली की तार को नंगे हाथों से पकड़ लिया था जिसकी वजह से उन्हें करंट लग गया था। जब शाहबे को करंट लगा तो उसे पास के अस्पताल में ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि हमने अपने एक अच्छे साथी को इस घटना में खो दिया है। कर्णेश ने कहा कि हमने शाहबे आलम की जान बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी लेकिन हम उनकी जान नहीं बचा पाए थे।
फिल्म परी अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है जो अनुष्का बनाने जा रही है। इससे पहले अनुष्का के प्रोडक्शन में फिल्म ‘एनएच 10’ और फिल्म ‘फिल्लौरी’ यह दोनों फिल्म बना चुकी हैं।
बता दें कि फिल्म परी में अनुष्का के भाई कर्णेश बतौर प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। अनुष्का इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। उनका किरदार फिल्म में काफी गंभीर है।


Download Android App
Download iOS App










