बॉलीवुड के शानदार एक्टर अपारशक्ति खुराना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब एक्टर के घर पर जल्द ही खुशियाँ दस्तक देने वाली है। जी हां, अपारशक्ति जल्द ही अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। खबर है कि आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना शादी के 7 साल बाद पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं।

हालांकि इस बारें में एक्टर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो, ‘अपारशक्ति और उनकी वाइफ आकृति अपने पहले बच्चे की उम्मींद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आकृति इसी साल सितंबर में मां बन सकती हैं। इस खबर से दोनों की फैमली काफी खुश हैं। यह कपल अपने फैमिली में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब यह खबर कहां तक सच है ये आना वाला समय ही बताएगा।

आपको बता दे, अपारशक्ति खुराना ने साल 2014 में गर्लफ्रेंड आकृति आहूजा से शादी की थी। आकृति आहूजा और उनकी मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अपारशक्ति खुराना बॉलीवु़ड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी।

अपारशक्ति खुराना पहली बार साल 2016 में आई फिल्म दंगल में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अपारशक्ति खुराना बद्रीनाथ की दुल्हानिया, स्त्री, लुका छुपी, हैप्पी फिर भाग जाएगी और बाला समेत कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



