बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म रात सेतु को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में मुहूर्त पूजन किया। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मौजूद थी।

वहीं टीम की एक झलक पाने के लिए वहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। हालांकि राम की पेड़ी पर अक्षय कुमार गाड़ी से नहीं उतर पाए। इन सबके बीच अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद मजेबदार वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो अपनी दोनों हीरोइनों के साथ बस में हैं।

दरअसल अक्षय कुमार,जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु के मुहूर्त के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। इस बीच बस में मेकअप करते हुए जैकलीन और नुसरत का वीडियो देखने को मिला है। अक्षय कुमार ने जैकलीन और नुसरत का ये मजेदार वीडियो शेयर किया है,जिसमें यह दोनों एक्टे्रस बस में मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं।

यही नहीं वीडियो शेयर करके अक्षय ने इसके कैप्शन में लिखा,अपने दाएं और बाएं का दृश्य शेयर कर रहा हूं। इंडिया गॉट टैलेंट का हमारा वर्जन। वहीं अक्षय के इस कैप्शन पर नुसरत ने कमेंट करके लिखा,मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर मेरा टैलेंट दुनिया को दिखाने के लिए धन्यवाद अक्षय सर।

क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों अभिनेत्रियां अक्षय कुमार के दाएं और बाएं वाली सीट पर बैठी हुई हैं। तीनों लोग सबसे पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं। अक्षय दोनों के बीच में मिडिल वाली सीट पर विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ने मेकअप करना शुरू किया तो अक्षय कुमार ने फट से इनका वीडियो बना लिया। वीडियो में जैकलीन ने अपना मेकअप किट निकाल रखा है और छोटे शीशे को लेकर मेकअप करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और बैठी नुसरत शीशे में देखकर लिपस्टिक लगा रही हैं।
वहीं फैंस अब इस वीडियो पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताते चले जैकलीन,अक्षय और नुसरत तीनों सितारे इन दिनों फिल्म राम सेतु की शूटिंग की तैयारियों में जुटे हुए है,जिसे अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। खबर तो यह भी है कि दर्शकों को इस फिल्म में धर्म और विज्ञान का अनोखा समागम देखने को मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



