AR Rahman History: ए.आर. रहमान हमारे भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने हमारे इंडियन म्यूजिक को नेशनल ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी रिप्रेजेंट किया है. सिंगर की इसी कला ने उन्हें सबसे बड़े सम्मान में से एक ऑस्कर तक जीताया. लेकिन क्या आप जानते हैं ए आर रहमान ने 23 की उम्र में अपना धर्म और नाम परिवर्तन किया था? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं क्या था ए.आर रहमान का अतीत.
आपको बता दें कि ए.आर रहमान (A R Rahman) धर्म परिवर्तन से पहले दिलीप कुमार थे और उन्होंने मुस्लिम धर्म को बाद में अपनाया था, दरअसल 1980 के दशक के आखिर में, म्यूजिक कंपोज़र ने दूसरा धर्म अपनाते हुए अपना नाम बदला था. एक टॉक शो में बातचीत के दौरान कंपोजर ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी कि आखिर उन्होंने अपना धर्म और नाम क्यों बदला.
AR Rahman Biography: ए.आर रहमान ने क्यों बदला था धर्म?

संगीतकार ने एक टॉक शो में अपने जीवन के बारे में बात करते हुए और इस्लाम को अपनाने को लेकर ये बताया था कि, ‘दूसरे आध्यात्मिक रास्ते से हमें शांति मिली, रहमान ने बताया कि एक सूफी थे जो उनके पिता के आखिरी दिनों में उनका इलाज कर रहे थे, जब वे कैंसर से जूझ रहे थे.
जब वह और उनका परिवार 7-8 साल बाद उस सूफी से मिले, तो उन्होंने दूसरा धर्म अपनाने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा, ‘एक सूफी थे जो उनके पिता के निधन से कुछ दिन पहले उनका इलाज कर रहे थे. हम बाद में 7-8 साल बाद उनसे मिले और तभी हमने एक दूसरा आध्यात्मिक रास्ता अपनाया जिससे हमें शांति मिली’.
AR Rahman News: कैसे बीता रहमान का बचपन

सिंगर ने अपनी मां के धर्म परिवर्तन को लेकर भी बात की और कहा, ‘मेरी मां एक पक्की हिंदू थीं, वह हमेशा से आध्यात्मिक थीं. हबीबुल्लाह रोड वाले घर की दीवारों पर जहां हम बड़े हुए, हिंदू धर्म की तस्वीरें लगी हुई थीं. वहां मदर मैरी की भी एक तस्वीर थी जिसमें उन्होंने जीसस को अपनी गोद में लिया हुआ था और मक्का और मदीना की पवित्र जगहों की एक फोटो भी थी’.
AR Rahman History: दिलीप कुमार से बने ए.आर रहमान

इसके बाद जब उनसे ये सवाल किया गया कि धर्म परिवर्तन के बाद आखिर दूसरों का रिलेशन उनके साथ कैसा रहा. तो कंपोजर ने कहा कि, ‘हमारे आस-पास किसी को सच में कोई फर्क नहीं पड़ा, हम म्यूजिशियन थे और इससे हमें ज्यादा सोशल आजादी मिली’. फिर अपने नाम के बारे में बात करते हुए, एआर रहमान ने बताया कि उनकी मां ने अल्लाह रक्खा (AR) नाम उनके लिए चुना था क्योंकि ये उन्हें सपने में आया था और रहमान नाम उनके परिवार के दूसरे सदस्यों ने चुना था.
वहीं अपने असली नाम को लेकर भी सिंगर ने कहा था कि, ‘सच तो यह है कि मुझे अपना नाम कभी पसंद नहीं आया, महान एक्टर दिलीप कुमार का कोई अपमान नहीं! हालांकि, किसी तरह मेरा नाम मेरी खुद की इमेज से मेल नहीं खाता था’.
AR Rahman Biography: क्या है रहमान का पूरा नाम?

ए.आर रहमान ने खुद ये बात बताई थी कि उन्हें रहमान नाम एक हिंदू ज्योतिषी से मिला था. सिंगर का कहना था कि धर्म बदलने से पहले उनका परिवार उनकी छोटी बहन की कुंडली लेकर एक ज्योतिषी के पास गया था क्योंकि वे उसकी शादी करवाना चाहते थे. उस समय, जब रहमान ने उनसे अपना नाम बदलने के बारे में पूछा, तो ज्योतिषी ने अब्दुल रहमान और अब्दुल रहीम नाम सुझाए और कहा कि दोनों में से कोई भी नाम उनके लिए अच्छा होगा.
ऐसे में सिंगर को तुरंत ही रहमान नाम पसंद आ गया. ये एक हिंदू ज्योतिषी थे जिन्होंने उन्हें उनका मुस्लिम नाम दिया था, ऐसे ए आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान पड़ा.
AR Rahman News: मशहूर लिरिक्स राइटर पिरईसूदन को सिंगर की मां ने नहीं दी घर में जगह

लेकिन इसी कड़ी में एक कहानी और भी है जो कि सिंगर ने कभी नही बताई पर फिर भी इसका जिक्र हर जगह होता है. दरअसल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गीतकार और लिरिक्स राइटर पिरईसूदन को एक बार ए.आर रहमान ने धर्म परिवर्तन के बाद अपने घर म्यूजिक पर बात करने के लिए बुलाया था.
लेकिन जैसे ही पिरईसूदन उनके घर पहुंचे वैसे ही उनको ए.आर रहमान की मां ने घर के बाहर ही रोक दिया, क्योंकि उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और इसी वजह से ए.आर रहमान की मां ने उनसे कहा कि अगर उन्हें घर के अंदर आना है तो तिलक माथे से हटाना होगा. हालांकि इस बात को पिरईसूदन ने ज्यादा सीरियस नहीं लिया था और माथे से तिलक हटा के वो ए.आर रहमान के साथ म्यूजिक पर बात करने के लिए घर के अंदर चले गए थे.
AR Rahman History: इन दिनों संप्रदायिक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं सिंगर

वहीं अगर बात करें ए.आर रहमान की तो सिंगर का जन्म 6 जनवरी 1967 में मद्रास में हुआ था. रहमान ने बॉलीवुड में कुन फाया कुन, जय हो, रांझणा, बरसो रे, जश्न ए बहारा, तेरे बिना जैसे कई हिट गाने दिए है. यहां तक कि उन्हें ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में संगीत देने के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड भी मिले है. इसके साथ ही उन्हें 2000 में पद्म श्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. हालांकि इन दिनों सिंगर अपने हाल ही में दिए हुए संप्रदायिक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह से उन्हें खुद को सोशल मीडिया पर जस्टिफीकेशन देते हुए भी देखा गया है.
Read More: Ajaz Khan का MMS देखकर भड़के फैंस, इस इन्फ्लुएंसर के साथ भी एक्टर बनाना चाहते थे रिश्ता


Download Android App
Download iOS App




