अरबाज खान की गर्लफ्रेंड अक्सर अपनी वीडियोज और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर जॉर्जिया का एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। वीडियो में जॉर्जिया के आसपास कुछ बच्चे नजर आ रहे है बच्चों ने जॉर्जिया को घेर लिया है और इस दौरान जॉर्जिया का चेहरा देखने लायक है। इस वीडियो पर ट्रोलर्स ने जॉर्जिया को अपना निशाने पर ले लिया है।

जॉर्जिया के इस वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह अपनी कार के पास खड़ी कुछ बच्चों से घिरी दिख रही हैं। इस दौरान वह ब्लू ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया अपनी कार से नीचे उतरकर जैसे ही आगे जाने लगती है तभी कुछ बच्चे वहां आ जाते है और उन्हें घेरकर खड़े हो जाते है।
जॉर्जिया उनसे आगे निकलने की कोशिश करती है लेकिन वह बच्चे उन्हें घेर कर उनके सामने नाचने और गाने लग जाते है। बच्चों को नाचता देख जॉर्जिया साइड से जाने लगती है लेकिन बच्चे फिर से उनके आगे आ जाते है और पैपराजी के कैमरों में देखकर पोज देने लगते है। जॉर्जिया इस समय परेशान होकर अजीब तरीके से मुंह बनाती नजर आ रही है।
अरबाज की गर्लफ्रेंड के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। वीडियो पर ट्रोलर्स कॉमेंट करके गॉर्जिया को काफी बदतमीज बता रहे है। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि वह बच्चों के साथ काफी रूड हैं और उन्हें बच्चों के साथ ठीक से बर्ताव करना भी नहीं आता है।
बता दें, जॉर्जिया एंड्रियानी एक इटैलियन मॉडल और डांसर हैं जो अक्सर अरबाज खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और घूमते हुए स्पॉट किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App







