अरबाज खान का नया प्यार

Summary :

NULL

सनी लियोन के साथ अरबाज खान की बीते दिनों प्रदर्शित हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इससे अरबाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। वह कहते हैं कि एक अभिनेता के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं कभी फिल्में दर्शकों को पसंद आती है तो कभी नहीं।

फिलहाल अभी वह अपनी आगामी फिल्म ‘निर्दोश’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नये प्यार का खुलासा किया। दरअसल, अभिनेता ने बताया कि इनदिनों उनका झुकाव म्यूजिक की तरफ हुआ है। उन्हें संगीत से प्यार हो गया है, जिसके चलते वह थोड़ा वक्त संगीत को देना चाहते हैं और इसके लिये वह गिटार भी सीख रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही सिंगिंग क्लासेस भी ज्वॉइन करेंगेे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

 

 

Desk Team