बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी अब किसी से भी छिपी नहीं है। इस स्टार कपल की उम्र में काफी ज्यादा अंतर होने के बावजूद दोनों एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते का सच किसी के सामने नहीं लाना चाहते हो, लेकिन दोनों की एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट सब कुछ खुद बे खुद बयां कर देती है।

मलाइका-अर्जुन की बॉन्डिंग
अपने हालिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर एक बार फिर मलाइका अरोड़ा के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आये हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर से जब बातचीत करके पूछा गया कि उस शख्स का नाम बताएं जो उन्हें सबसे बेहतर तरीके से जानता है। इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने बिना हिचके मलाइका अरोड़ा का नाम लिया। इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर कहते हैं, उस तरह से तो मेरी गर्लफ्रेंड मुझे अंदर से बाहर तक बहुत अच्छे से जानती है। अर्जुन ने कहा कि अगर उनका मूड खराब है या उनका दिन ठीक नहीं रहा है तो भी वह इन चीजों को झट से भांप जाती हैं।

गौरतलब है, मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अर्जुन कपूर बहुत समय तक अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते रहे थे। हालंकि बाद में इस कपल ने अपने रिश्ते पर न केवल खुलकर बात करनी शुरू करती बल्कि दोनों को कई बार एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए भी देखा गया है। दोनों की साथ में अक्सर कई तस्वीरें करीब रहते हुए और किस करते हुए तस्वीरें भी आ चुकी हैं।

इन दिनों ये कपल एक दूसरे के साथ जमकर वक्त बिता रहा है और दोनों एक दूसरे के घर आते-जाते स्पॉट किए जा रहे हैं। अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए अर्जुन कपूर ने मलाइका के घर के पास 4 बीएचके फ्लैट खरीदा है जिसकी कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई है जो लोगों को पसंद आई है। फिल्म में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है। अर्जुन की सरदार का ग्रैंड सन भी रिलीज हुई है।


Download Android App
Download iOS App



