बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की तबीयत हाल ही में खराब हो गयी थी। जिसके बाद अंशुला को फौरन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अंशुला को बीती 5 जून की रात को दाखिल करवाया गया था,जिसके बाद से फिलहाल वो हॉस्पिटल में ही हैं।

इस दिक्कत का सामना कर रही है अंशुला
खबरों की मानें तो अर्जुन की बहन अंशुला को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की परेशानी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान बेटी अंशुला को देखने बोनी कपूर और बहन जाह्नवी कपूर भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान पैपराजी ने जाह्नवी को कैमरे में कैद कर लिया और उनकी जमकर फोटो खीचीं। जिसके बाद से अस्पातल के बाहर से अभिनेत्री की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

अंशुला को जल्द मिल सकती है छुट्टी
वायरल हो रही तस्वीरों में जाह्नवी हाथ में फाइल लिए नजर आ रही हैं। इसके अलावा खबर यह भी है कि रेगुलर चेकअप के बाद अंशुला को जल्द अस्पताल से छुट्टी दे जाएगी। मालूम हो, कोरोना महामारी के चलते अंशुला जरूरतमंद लोगों की बहुत मदद की है। इस दौरान खुद अंशुला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर समय-समय पर लोगों की मदद करने का जायजा लेती रही।

याद दिला दें, अर्जुन कपूर और अंशुला, बोनी कपूर और उनकी पहली वाइफ मोना शौरी के बच्चे हैं। जबकि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बोनी की दूसरी पत्नी और मशहूर स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।

हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐसे में कई मौकों पर इन सबको साथ में स्पॉट किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



