सलमान खान के साथ अर्पिता खान ने बेटी आयत की तस्वीरें की शेयर, कहा- सबसे महफूज बाहों में

Summary :

सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर छोटी बहन अर्पिता खान ने बेहद ही खूबसूरत तोहफा दिया। अर्पिता ने सलमान खान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया और उन्होंने इस बात

सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर छोटी बहन अर्पिता खान ने बेहद ही खूबसूरत तोहफा दिया। अर्पिता ने सलमान खान के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया और उन्होंने इस बात का पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह सलमान खान को बर्थडे पर यह गिफ्ट देंगी। अर्पिता की बेटी का नाम आयत है। 
सलमान खान की भांजी आयत के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान आयत को अपनी गोदी में उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीरों में सलमान खान के ताथ मां सलमा भी दिखाई दे रही हैं। अर्पिता ने सलमान और आयत की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अर्पिता ने बेहद ही प्यारा कैप्‍शन भी लिखा है। 
अर्पिता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, मुझे इस दुनिया में किसी से डर नहीं लगता इसका कारण है मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ हो और इसलिए मुझे कुछ नहीं हो सकता। अब आयत भी इसी तरह महफूज है। ये हमारे लिए ईश्वर ने भेजे हैं। सलमान खान और मां दो लोग जिनके पास देने के लिए सिर्फ प्यार है। 

सोशल मीडिया पर अर्पिता का यह खास पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। सलमान खान के फैन्स को उनका यह खूबसूरत अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं। 
साल 2014 में आयुष शर्मा के साथ अर्पिता ने हैदराबाद में शादी रचाई थी। आयत से पहले अर्पिता और आयुष का चार साल का बेटा आहिल है। आयुष और अर्पिता को फैन्स बधाई दे रहे हैं। 

Desk Team