बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल ने 25 अप्रैल को थमा एक दूसरे का हाथ। एक्ट्रेस की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ मामा गोविंदा भी इस शादी की हिस्सा बने हैं। वो सभी पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। आरती सिंह और दीपक चौहान परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इस कपल ने एक-दूजे को अपना जीवन साथी बनाया। एक्ट्रेस की शादी में मामा गोविंदा भी शामिल हुए। नए नवेले जोड़े की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सुर्ख लाल रंग के जोड़े में आरती सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं, दीपक चौहान भी सफेद रंग की शेरवानी में पत्नी के लुक को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आए हैं।














Download Android App
Download iOS App





