Supreme Court: चुनाव के बीच EVM-VVPAT को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। जिससे EVM पर सवाल उठाने वालों को झटका लगा है।
Highlights:
- EVM से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री का बड़ा बयान
- पीएम ने कहा- ‘विपक्ष सिर्फ अपनी राजनीति कर रही है’
- ‘सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के मंसूबों पर करारा तमाचा मारा है’
PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार
सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा की विपक्ष सिर्फ अपनी राजनीति कर रही है। ये लोग जिस EVM पर सवाल उठाते रहे हैं। उसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उनके मंसूबों पर करारा तमाचा मारा है। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के अररिया से जनता को सम्बोधित कर रहे थे। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधते हुए कहा की वे लोग मतपेटियों को लूटने वाले लोग हैं। जिस समय पूरी दुनिया भारत के कार्य प्रक्रिया की तारीफ कर रहा था वे लोग तब भी ये अपनी स्वार्थ के लिए EVM को बदनाम करने में लगे थे। आज उन्ही लोगों के करतूतों पर SC का करारा तमाचा लगा है।
कांग्रेस के शासन में होती थी चुनाव में धांधली
नरेंद्र मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए एक खुशी का दिन है। जहाँ पहले RJD और कांग्रेस के शासन में चुनाव में धांधली होती थी, मतपेटियों को लूट लिया जाता था और लोगों को वोट देने से वंचित रखा जाता था। आज ये लोग अपनी मनमानी नहीं कर पा रहे इसलिए EVM को लेकर भ्रम फैला रहे है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ये गलत साबित हुए हैं और इन्हें जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।
विपक्षी पार्टियों को देश और संविधान की कोई परवाह नहीं
पीएम मोदी ने कहा, विपक्षीय पार्टियों को देश और संविधान की कोई परवाह नहीं है। बाबा साहेब आंबेडकर जी के संविधान का ये ताकत है की देश को तोड़ने और मतपेटियों को लूटने वालों को आज करार जवाब मिला है। उनके सारे काले सपने चूर चूर हो गए। अररिया और सुपौल के जनता का प्रेम मेरा ताकत है और आपको विश्वास दिलाता हूँ। मैं आपके इस कर्ज को उतारूंगा और देश के लिए और मेहनत करूँगा।


Download Android App
Download iOS App



