कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में घरेलू विवाद के चलते एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में एक 7 साल का बच्चा, सास और साले और उसकी सलहज समेत 7 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े की वजह से आरोपी इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की सिलबट्टे से की हत्या
पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय कैब ड्राइवर शेखर और उसकी पत्नी में अक्सर मायके जाने को लेकर विवाद होता था। पत्नी सुनीता की मां और भाई भी उसका साथ देते थे। इसको लेकर शेखर नाराज रहता था और उसने पूरे परिवार को मारने की साजिश रच डाली। सबसे पहले उसने अपनी पत्नी सुनीता की घर में सिलबट्टे से बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी बॉडी को कपडे में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। साजिश के तहत उसने पत्नी का फोन बंद कर दिया और पड़ोसियों से कहा कि वह घूमने गई है।
ससुराल के 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
पत्नी को मारने के बाद आरोपी ने अपने दोनों साले शिवकुमार और शंकर को अपने घर पर पार्टी के बहाने बुलाया। फिर उन्होंने बैठकर शराब पी और फिर दोनों की हत्या कर दी। फिर उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती को भी किसी बहाने से घर बुलाया और हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शिवकुमार के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मार डाला। उसने हत्या करने के बाद उसने इस्तेमाल किए सिलबट्टे को भी केमिकल्स की मदद से साफ किया था, ताकि सबूत मिटा सके।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। शवों को कार में डाला और बेंगलुरु से करीब 60 किलोमीटर दूर चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के पास अलग-अलग जगह फेंक दिया।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
जब परिवार के सारे लोग लापता हो गए, तो नलिनी की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच की, तब शक की सुई शेखर की तरफ ही घूमी। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस को नंदी हिल्स के पास 7 साल के पुनीत का शव मिला। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
Also Read: पटना में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर के बाद बवाल, 3 अपराधियों की मौत से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




