Asha Bhosle Last Rites: मशहूर गायिका आशा भोसले का कल देहांत हो गया, जिसके बाद पूरा देश शोक लहर में डूब गया। आशा 92 साल की थीं जब उनका देहांत हुआ। इस मौके पर कई हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, बता दें आज उनका अंतिम संस्कार है जो शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
उनके बेटे आनंद भोसले ने कल यह जानकारी सार्वजनिक की कि आशा भोसले के अंतिम दर्शन लोअर परेल स्थित उनके आवास पर होंगे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11:00 बजे लोअर परेल स्थित ‘कासा ग्रांडे’ में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जहां वे रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.”
बता दें लता मंगेशकर जो कि आशा भोसले की बड़ी बहन थीं उनका भी अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार 2022 में शिवाजी पार्क में ही किया गया था. गायिका को शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर इस बात की घोषणा की.
Asha Bhosle Last Rites: तिरंगे में आशा भोसले

बता दें, आशा भोसले का अंतिम संस्कार में आज लेजेंडरी सिंगर के पार्थिव शरीर को मुंबई स्थित उनके आवास पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटा गया. इस दौरान परिवार के सदस्य और फैंस की आंखें नम नजर आईं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिवंगत गायिका के आवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर और पुष्प अर्पित कर आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जानकारी के अनुसार आशा भोसले की अंतिम यात्रा में राजनीतिक नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।
Asha Bhosle Funeral: 10 से 2 तक अंतिम दर्शन
परिवार द्वारा शेयर की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आशा भोसले के पार्थिव शरीर को उनके आवास कासा ग्रांडे, लोअर परेल में सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिससे फैंस, शुभचिंतकों और संगीत जगत के सदस्यों को उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा. जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया जाएगा।
Bollywood Legendary Singer Death: लेजेंडरी आशा भोसले
आशा भोसले ने 1943 से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उनका पहला पार्श्व गीत 1943 की मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के लिए गाया था. हिंदी के अलावा, उन्होंने लगभग 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गीत गाए. यह उनके नाम पर बड़ी उपलब्धि थी। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था।
2006 में आशा भोसले ने खुद बताया था कि उनके नाम लगभग 12,000 गीत दर्ज हैं. कई दशकों के अपने गायन करियर के दौरान आशा भोसले ने शंकर-जयकिशन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए.आर. रहमान जैसे कई जाने-माने संगीतकारों के साथ काम किया.
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज


Download Android App
Download iOS App




