Kannur Dental College Student Death: फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप

छात्र के परिवार और दोस्तों ने कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर भावनात्मक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर चक्करक्कल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत का मामला मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, छात्र ने घटना से पहले अपने दोस्तों को एक ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कुछ फैकल्टी सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा था कि उसे कम अंक देने और नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं।
Two Professors Suspended: दो प्रोफेसर निलंबित
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू की और डेंटल एनाटॉमी विभाग के प्रमुख एम. के. राम और एसोसिएट प्रोफेसर के. टी. संगीता नाम्बियार को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को उसकी आर्थिक स्थिति और रंग-रूप के कारण मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। वहीं बहन ने दावा किया कि शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पुलिस ने बताया कि मामले में डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और क्लासमेट, शिक्षकों व परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें – TCS नासिक ‘धर्मांतरण और शोषण’ कांड… कंपनी ने दागी कर्मचारियों को निकाला, CM फडणवीस ने बिठाई SIT जांच


Download Android App
Download iOS App




