Asha Bhosle के ये 10 सदाबहार गानें आपको कर देंगे मदहोश, देखें लिस्ट

Summary :

Asha Bhosle Evergreen Songs: बॉलीवुड जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया है. जिसकी वजह है पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आशा भोसले भारत की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने दशकों तक गानें गाए और अब वो भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन वो अपने यादगार गानों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. Asha Bhosle Evergreen Songs: आशा भोसले के टॉप 10 एवरग्रीन गानें ऐसे में चलिए आज हम आपको उनके 10…

Asha Bhosle Evergreen Songs: बॉलीवुड जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया है. जिसकी वजह है पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आशा भोसले भारत की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक थीं, जिन्होंने दशकों तक गानें गाए और अब वो भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन वो अपने यादगार गानों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी.

Asha Bhosle Evergreen Songs: आशा भोसले के टॉप 10 एवरग्रीन गानें

Asha Bhosle Evergreen Songs
Asha Bhosle Evergreen Songs (Source: Social Media)

ऐसे में चलिए आज हम आपको उनके 10 ऐसे एवरग्रीन गानें बताते हैं, जो कि आपको उन्हें याद करने पर मजबूद कर देंगे.

1. पिया तू अब तो आजा

Asha Bhosle Evergreen Songs: 1971 में रिलीज हुई ‘कारवां’ फिल्म का ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर है, क्योंकि इस गानें के बोल और मयूजिक ही कुछ ऐसे थे कि वो हर किसी के अंदर जान फूंक देते हैं. ये एक बोल्ड और आइकॉनिक गाना है और इसकी एक लाइन ‘मोनिका, ओह माय डार्लिंग’ बेहद ही आईकॉनिक है.

2. दम मारो दम

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म का ये बेहतरीन गाना, जिसका बाद में बॉलीवुड में रीमेक भी बना है. ये 70 के दशक में रिलीज हुआ था और इसको भी आजतक हर कोई गुनगुनाते हुए दिखाई दे ही जाता है.

3. चुरा लिया है तुमने जो दिल को

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘यादों की बारात’ फिल्म का ये सबसे पॉपुलर और सुपरहिट रोमांटिक क्लासिक सॉन्ग ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ सुन कर कोई भी उनकी आवाज का दीवान हो जाएगा. यह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है.

4. इन आंखों की मस्ती

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘उमराव जान’ का हर गाना बहुत ही बेहतरीन है, लेकिन ‘इन आंखों की मस्ती’ की बात ही अलग है. इस गाने के लिए आशा जी को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था, ऐसा हो भी क्यों ना आखिर ये गाना उस शरारत को जो दिखाता है, जो कि हर किसी के अंदर होती है पर उसे बयान कोई नहीं कर पाता.

5. ये मेरा दिल

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘डॉन’ का एक स्टाइलिश और एनर्जेटिक गाना, जो लोगों के दिलों में बसा हुआ है. हम बात करे रहे हैं, ‘ये मेरा दिल’ गाने की, जिसके बाद में कई मॉडर्न रीमिक्स बने, लेकिन इसका ओरिजिनल वर्शन ही इतना एनर्जेटिक है कि इसके अलावा आज के समय में बनाए गए इसके रिमेक काफी फीके लगते हैं.

6. दिल चीज क्या है

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘उमराव जान’ फिल्म का एक और रूहानी गाना, जिसमें उनकी भावपूर्ण शास्त्रीय गायकी की झलक मिलती है. ‘दिल चीज क्या है’ आशा भोसले के एवरग्रीन गानों में से एक है, जो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.

7. ओ हसीना जुल्फों वाली

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘तीसरी मंजिल’ फिल्म का एक मजेदार और खूबसूरत गाना, जिसकी हर लाइन में प्यार झलकता है. इसे आज के समय में भी शादी और पार्टियों में बजाया जाता है.

8. मेरा कुछ सामान

Asha Bhosle Evergreen Songs: 1987 में आई ‘इजाजत’ फिल्म का इमोशनल गाना ‘मेरा कुछ सामान’, उस वक्त दिल टूटे आशिकों का सहारा था. इस गानें को खास तौर पर आशा जी की आवाज के कारण ही पसंद किया जाता है.

9. राधा कैसे न जले

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘लगान’ फिल्म के वैसे तो सारे ही गाने पॉपुलर थे, पर उस फिल्म का ये एक बेहद ही शानदार और सुरीला गाना, जिसमें लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत का मेल दिखता है. आशा जी की आवाज में आज भी काफी पसंद किया जाता है.

10. आओ हुजूर तुमको

Asha Bhosle Evergreen Songs: ‘किस्मत’ फिल्म का ये एक स्टाइलिश कैबरे गाना है, जो आशा जी की ग्लैमरस गायकी के अंदाज को पेश करता है. इस गानें को सुकर आपको भी ये लगेगा कि आशा जी हर एक जॉनर के गाने गा सकती हैं.

Read More: Asha Bhosle के निधन से गमगीन हुई फिल्म इंडस्ट्री, फैंस के बीच पसरा मातम

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।