Athiya-KL Rahul ने किया बेटी का नामकरण, चुना अनोखा नाम, देखें अन्य सितारों के बच्चों के अनोखे नाम

Summary :

अथिया-केएल राहुल ने रखा बेटी का अनोखा नाम, जानें इसका मतलब

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा, जिसका अर्थ ‘ईश्वर का तोहफा’ है। इस अनोखे नाम ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अन्य सितारे जैसे विराट-अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा, जिसका अर्थ ‘देह रहित’ है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है, जिसका अर्थ ‘भगवान का उपहार’ है। अन्य सितारों में वरुण-नताशा ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा, जिसका अर्थ ‘सुंदर’ और ‘उज्जवल’ है।अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की लाडली का नामकरण हो चुका है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जोड़े ने बताया कि उन्होंने बेटी का नाम इवारा रखा है। उन्होंने नाम का अर्थ भी बताया। इवारा नाम यूनिक है। ऐसे में आइए उन सितारों के बच्चों के नाम भी जानते हैं, जो अलग हटकर हैं।

इंस्टाग्राम पर एक फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी, हमारा सब कुछ ‘इवारा’। उन्होंने यह भी बताया कि नाम का अर्थ बेहद प्यारा है, जिसे ‘ईश्वर का तोहफा’ या ‘भगवान का उपहार’ कहते हैं।” हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे भी पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। भले ही यह नाम यूनिक नहीं है, मगर सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा।

अब नजर डालते हैं कुछ उन सितारों पर जिन्होंने अपने बच्चों का नाम अलग हटकर रखा। इस सूची में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे ‘अकाय’ भी शामिल हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म भी साल 2024 में हुआ। बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा गया। अकाय का अर्थ है जिसकी कोई काया या शरीर न हो। जो देह रहित हो या जिसने शरीर धारण न किया हो। ऐसे में सोशल मीडिया पर ‘अकाय’ नाम भी सुर्खियों में छाया रहा।

साउथ स्टार अमाला पॉल ने अपने बच्चे का नाम इलई रखा, जो कि तमिल भाषा का शब्द है और कार्तिक देव का नाम है। इलई हटकर नाम है। सोशल मीडिया पर इस नाम की भी काफी चर्चा हुई और अमाला के प्रशंसकों ने इसे खूबसूरत नाम बताया।

साल 2024 में पेरेंट्स बने वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपनी बेटी का नाम ‘लारा’ रखा है। ‘लारा’ लैटिन, ग्रीक और रूसी शब्द है। नाम का अर्थ ‘सुंदर’ और ‘उज्जवल’ है। हालांकि, अलग-अलग संस्कृतियों में इसके अलग मतलब हैं। मिस्र की पौराणिक कथाओं में ‘लारा’ का मतलब सूर्य की किरण है। वहीं, रोमन में ‘लारा’ को एक अप्सरा और देवताओं का दूत बताया गया है। ग्रीक में इसका अर्थ ‘देवताओं का दूत’ है।

यामी गौतम-आदित्य धर की बात करें तो वे भी साल 2024 में माता-पिता बने। जोड़े ने अपने नन्हें राजकुमार का नाम ‘वेदाविद’ रखा। संस्कृत शब्द वेदाविद का हिंदी में अर्थ वेद को जानने वाला होता है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वेदाविद क्यों रखा? उन्होंने बताया, “हमारे बेटे का जन्म पवित्र अक्षय तृतीया के दिन हुआ है इसलिए हमने उसका यह नाम रखा।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.