मार्वेल्स की पेशकश और एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ कल भारत में रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने अपने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफ़ान खड़ा किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बम्पर कमाई की है।
भारत में सबसे जयादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ सबसे ऊपर है और आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन और ऊपर जायेगा। दर्शकों मे इस फिल्म को लेकर कितना क्रेज़ है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म के 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे।
फिल्म के शोज हाउस फुल जा रहे है और टिकट के लिए दर्शक 800 से 2400 रुपए तक खर्च कर रहे है। दर्शकों की उत्सुकता देखते हुए बड़े मल्टीप्लेक्स चेन्स ने 24 घंटे फिल्म दिखाई की अनुमति मांगी और उन्हें मंजूरी भी मिल गयी है।
ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करे : https://twitter.com/taran_adarsh/status/1122038349173153792
आपको बता दें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन 53.10 करोड़ की कमाई कर डाली है। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस का जादू खूब चल रहा है और ऑनलाइन लीक होने के बावजूद भी फिल्म को दर्शक भरपूर मिल रहे है।
इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो फिल्म ने दुनियाभर में अपनी धूम मचा रही है और फिल्म वर्ल्डवाइड इन तीन दिनों में फ़िल्म ने 601 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹4200 करोड़ जमा कर चुकी है, जिसमें से 216 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹1500 करोड़ अकेले चीन से आया है।
इस फिल्म को लेकर पहले ही कयास लगाए गए थे की ये फिल्म अब तक के फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है। भारत में इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर थी जिसने ₹222.69 करोड़ का कलेक्शन किया था।
भारत में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को 2000 से 2500 के बीच स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है पर शोज की संख्या बढ़ने से फिल्म की कमाई में और इजाफा होगा। ये फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की गयी है।


Download Android App
Download iOS App









