कंगना रनौत के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी डेब्यू फिल्म टीकू वेड्स शेरू हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ 21 साल की अवनीत कौर की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

दर्शकों से फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के तुरंत बाद लीड अवनीत ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। दरअसल, अवनीत कौर अपनी फिल्म के सफल होते ही सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। इस दौरान मंदिर के बाहर मौजूद पैपराजी को एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए। अवनीत का एक वीडियो भी सामने आया है।
इस दौरान एक्ट्रेस अवनीत कौर नीले रंग का सूट पहने दिखाई दे रही है, इसके साथ वो पीले रंग की चुनरी ओढ़कर मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। अवनीत का ये सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच आते ही वायरल होने लगी हैं। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर फिल्म की सफलता साफ दिखाई दे रही थी। इसी बात का शुक्रिया अदा करने एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं थीं।




सोशल मीडिया पर अवनीत के लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, हम उसे टिक टॉक से पहले से जानते हैं।’ DID दिनों से। तब भी वह उत्कृष्ट थीं. उससे बहुत प्यार करो। उनकी पूरी सफलता की कामना करता हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, बिना मेकअप के कुछ अलग ही लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, सौ चूहे खाकर बिल्ली चली तीर्थ पर।


Download Android App
Download iOS App



