सिद्धार्थ शुक्ला को ऑफर हुई बाहुबली प्रभास की फिल्म आदिपुरुष, इस किरदार में आ सकते है नज़र!

Summary :

बिग बॉस 13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपने काम के चलते सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में उनकी सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को लेकर वो खबरों में बने हुए थे कि अब उनसे जुडी एक और ख़ास खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला, साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे। सिद्धार्थ को प्रभास की ‘आदिपुरुष’ के लिए अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस 13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपने काम के चलते सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में उनकी सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को लेकर वो खबरों में बने हुए थे कि अब उनसे जुडी एक और ख़ास खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला, साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे। खबर है कि सिद्धार्थ को एक बिग बजट बॉलीवुड फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और वो फिल्म है ‘बाहुबली’ प्रभास की ‘आदिपुरुष’। 
इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला, मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि इस खबर पर अभी न तो मेकर्स की तरफ से और न ही एक्टर की तरफ से को ऑफिसियल कन्फर्मेशन दी गई है। 
लेकिन अगर ये खबर सच साबित हुई तो सिद्धार्थ के फैंस के लिए ये बहुत बड़ा तोहफा होने वाला है। इस खबर को लेकर सिद्धार्थ के फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हो गए हैं और ट्विटर पर ये खबर शेयर कर रहे हैं। जिसके चलते ट्विटर पर #Adipurush ट्रेंड हो रहा है।
इस खबर से न सिर्फ प्रभास के फैंस काफी एक्साइटिड हैं, बल्कि सिद्धार्थ के फैंस भी उतने ही खुश हैं। फैंस का कहना है कि प्रभास और सिद्धार्थ को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा और फिल्म धमाका करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ के बीच होगा। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे कि फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Desk Team