अजय देवगन संग तस्वीर खिंचाकर खुश है मिर्ज़ापुर के बबलू पंडित यानी विक्रांत मेस्सी, कहा ‘एक सपना पूरा हो गया’

Summary :

टेलीविज़न के छोटे परदे से लाइमलाइट में आने वाले वाले विक्रांत मेस्सी ने एक टाइम था जब कई टीवी शोज किये है। आपको सुनकर हैरानी होगी की विक्रांत कलर्स के पॉपुलर शो बालिका वधु में नज़र आ चुके है।

टेलीविज़न के छोटे परदे से लाइमलाइट में आने वाले वाले विक्रांत मेस्सी ने एक टाइम था जब कई टीवी शोज किये है। आपको सुनकर हैरानी होगी की विक्रांत कलर्स के पॉपुलर शो बालिका वधु में नज़र आ चुके है। कई टीवी सीरियल्स और फिल्मो में छोटे मोटे रोल करने के बावजूद भी विक्रांत को वो सफलता नहीं मिल प् रही थी जिसकी उन्हें तलाश थी।  फिर वह नज़र आये अमेज़न प्राइम की मिर्ज़ापुर वेब सीरीस में।  इस सीरीस ने उनका पूरा करियर ही बदल दिया । 
साल 2018 में आयी अमेज़न की सीरीस मिर्ज़ापुर ने कामयाबी के झंडे गाड़े थे। इस सीरीस में विक्रांत मेस्सी ने बबलू पंडित का रोल निभाया था। उसके बाद विक्रांत मस्से को बहुत सफलता और नाम  मिला।  विक्रांत ने उसके बाद बायीं बाड़ी फिल्मे और वेब सीरीस की है। हाल फ़िलहाल ही उनकी वेबसीरिस लव हॉस्टल हिट हुई और लोगो ने उन्हें खूब प्यार भी दिया। 
एक एक्टर की हमेशा से ख्वाहिश होती है की वह एक दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन जाये। विक्रांत भी अपनी आँखों में ऐसे ही कुछ ख्वाब लेकर मुंबई आये थे। आज विक्रांत OTT की दुनिया का जाना माना नाम है।  विक्रांत कई बॉलीवुड फिल्मे भी कर रहे है। विक्रांत का हर सपना अब पूरा हो रहा है।  उन्हें में से एक सपना था अजय देवगन से मिलने का। 
अपने बचपन के हीरो अजय देवगन के विक्रांत बहुत बड़े फैन है। friday को विक्रांत ने सोशल मीडिया हैंडल पर अजय देवगन के साथ ली गयी एक तस्वीर शेयर की और अपने फैन मोमेंट के बारे में बताया। अजय देवगन से मिलकर विक्रांत की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं था।
 

 

तस्वीर शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा “इनको सामने से देख पाना एक पुराने लम्बे सपने का पूरा होना है। इंतज़ार का फल हमेशा मीठा होता है। @ajaydevgn आपका इंतज़ार करना सफल रहा। #shukr। विक्रांत के फैंस ने भी पोस्ट के कमेंट बॉक्स पर एक्टर पर प्यार लुटाया और उन्हें शुभकामनाये दी। फैंस ने दोनों एक्टर्स की जमकर तारीफे भी की। 
प्रोफ़ेशनल लाइफ की बात करे तो विक्रांत जल्द ही सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म gaslight  में नज़र आने वाले है। ये पहली बार होगा जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगे। विक्रांत की पिछली वेबसीरिस लव हॉस्टल काफी हिट साबित हुई थी। 

Desk Team