वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. दिवाली के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. ‘बेबी जॉन’ का नया मोशन पोस्टर सामने आ गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है.
‘बेबी जॉन’ के नए पोस्टर में वरुन धवन खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. खून से लथपथ कुल्हाड़ी में वरुण धवन का गुस्सैल अवतार साफ दिखाई दे रहा है. वरुण ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि ‘बेबी जॉन’ का टीजर थिएटर्स में रिलीज होगा.
सिनेमाघरों में देख सकेंगे ‘बेबी जॉन’ का टीजर
वरुण धवन ने लिखा- ‘क्या आप तैयार हैं, ‘बेबी जॉन’ एक्सक्लूसिव, ‘बेबी जॉन’ टेस्टर कट देखना न भूलें, सिर्फ 1 नवंबर से सिनेमाघरों में.’ बता दें कि 1 नवंबर को दो बड़ी फिल्में ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हो रही है. वरुण धवन के पोस्ट से साफ है कि इन फिल्मों के साथ ही ‘बेबी जॉन’ का टीजर दिखाया जाएगा जिसे मेकर्स मे टेस्टर कट नाम दिया है.
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वरुण धवन आखिरी बार श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे. फिल्म में उनका कैमियो था जिसमें वे ‘भेड़िया’ अवतार में दिखे थे. इन दिनों वे अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल-हनी बनी’ को लेकर चर्चा में हैं. सामंथा प्रभु संग उनकी ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर से स्ट्रीम होगी. वहीं ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


Download Android App
Download iOS App



