Badshah Girlfriend: ईशा रिखी एक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और जल्द ही फिल्मों में कदम रखा। Isha Rikhi ने 2013 में पंजाबी फिल्म Jatt Boys Putt Jattan De से डेब्यू किया और इसके बाद कई हिट फिल्मों में नजर आईं।
Badshah Girlfriend: मॉडलिंग से फिल्मों तक – ऐसा रहा ईशा रिखी का सफर

उन्होंने Happy Go Lucky, Mere Yaar Kaminey और Ardaas जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर ईशा ने पंजाबी सिनेमा में खास जगह बनाई है। इसके अलावा, साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री ली और फिल्म Nawabzaade में नजर आईं। हालांकि, उनकी असली पहचान आज भी पंजाबी फिल्मों से ही जुड़ी हुई है।
Punjabi Actress Isha Rikhi: बादशाह संग रिश्ते ने बढ़ाई चर्चा, शादी की खबरों ने मचाया बवाल

इन दिनों ईशा रिखी का नाम मशहूर रैपर Badshah के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जहां से दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी की खबरें भी कई बार सामने आईं- कहा गया कि दोनों गुरुद्वारे में शादी कर सकते हैं। हालांकि, पहले इन खबरों को खुद बादशाह ने अफवाह बताया था। अब 2026 में एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि, ऑफिसियल बयान अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर बढ़ा दी है।
Isha Rikhi: खूबसूरती और टैलेंट का कॉम्बिनेशन – क्यों खास हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी स्टाइल और पर्सनैलिटी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनकी ग्लैमरस इमेज और नेचुरल एक्टिंग उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है। पंजाबी इंडस्ट्री में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और हर फिल्म में अलग अंदाज दिखाया। यही वजह है कि उन्हें नई जनरेशन की टैलेंटेड एक्ट्रेस माना जाता है। आज भले ही उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हो, लेकिन ईशा ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई है, वही उन्हें खास बनाती है।
Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी…


Download Android App
Download iOS App




