Bandhu 2.0 From Cocktail 2: “Cocktail 2 का Bandhu 2.0 दिल जीतने आया या ट्रोल्स को नया कंटेंट देने?”

Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)

Bandhu 2.0 From Cocktail 2: ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में जब दर्शकों ने ‘तुम्हीं हो बंधु’ के रीक्रिएटेड वर्शन की झलक सुनी, तभी से इसके पूरे गाने को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। फैंस का यह इंतजार 17 जून 2026 को खत्म हो गया, जब मेकर्स ने आखिरकार ‘बंधु 2.0’ को रिलीज कर दिया। आते ही यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

इंटरनेट पर लोगों ने तुरंत इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। जहां कुछ दर्शकों को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई एनर्जी पसंद आई, वहीं कुछ लोग इससे उतने प्रभावित नहीं हुए।

Bandhu 2.0 From Cocktail 2: Bandhu 2.0 दिल जीतने आया या ट्रोल्स को नया कंटेंट देने?

Bandhu 2.0 From Cocktail 2
Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)

फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ का नया गाना ‘बंधु 2.0′ कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन कुछ को खास पसंद नहीं आया। Reddit पर एक यूज़र ने लिखा, “ऐसा लगता है कि चर्चा पैदा करने के लिए यह सब आखिरी समय में प्लान किया गया था। साथ ही हम ऐसे दौर में हैं जहां बॉलीवुड खुद का ही मजाक उड़ाता है ताकि दर्शक उन्हें ट्रोल न करें यानी पूरी तरह से सेफ खेलना।’

Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)
Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)

एक और रेडिट यूजर ने लिखा, ‘पहले ट्रोल होने वाले काम करो, फिर कहो ‘ट्रोल हो जाएंगे।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘यह क्या बकवास है? इसमें जो बीट्स जोड़ी गई हैं, वे बेकार और बहुत खराब हैं, विजुअल्स और डांस स्टेप्स तो और भी बुरे हैं।’

हालांकि, इस गाने को पसंद करने वाले भी थे। एक कमेंट करने वाले ने गाने के मूड और शाहिद की परफॉर्मेंस की तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे इसका वाइब पसंद आया, शाहिद का डांस भी बढ़िया है, लेकिन पता नहीं क्यों, शुरुआत में जब कृति और रश डांस कर रहे हैं, तो बैकग्राउंड बहुत बनावटी लग रहा है।”

Cocktail 2 के बारे में

Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)
Bandhu 2.0 From Cocktail 2( Source: Social Media)

डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को बड़े पर्दे पर आ रही है। रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के बीच अच्छी-खासी चर्चा तो बटोरी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी एडवांस बुकिंग फिलहाल औसत नजर आ रही है। 2012 की कल्ट क्लासिक ‘कॉकटेल’ में सैफ, दीपिका और डायना पेंटी की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘कॉकटेल 2’ भी उस पुराने जादू को दोहराते हुए बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल दिखा पाती है या नहीं।

Also Read: India’s Got Latent Season 2: समय रैना का बड़ा धमाका! क्या वाकई Netflix पर आ रहा है ‘India’s Got Latent’ का नया सीजन? जानिए पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।