बॉलीवुड में अब
सालों पुराने रिश्ते टूटना तो मानों कोई खेल हो गया है आए दिन किसी ना किसी स्टार
की मैरिड लाइफ के खत्म होने की खबरें देखने को मिल ही जाती है। बॉलीवुड के भाईजान
सलमान खान के भाई अरबाज खान तो पहले ही मलाइका अरोड़ा से तलाक ले चुके हैं अब वहीं
उन्ही की राह पर चलते हुए छोटे भाई सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा खान ने भी अपना 24
साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया हैं।
हाल ही में दोनों को बांद्रा कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। कोर्ट
से निकलने के बाद दोनों अलग अलग वहां से निकल गए। तभी से बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अलग होने की खबरें आग की तरह फैल रही
है। दोनों की मैरिड लाइफ काफी खुशनुमा गुजर रही थी लेकिन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की
एंट्री ने दोनों के बसे बसाए घर को उजाड़ कर रख दिया है।
कहा जाता है कि
सोहेल और सीमा की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। सोहेल की सीमा से
पहली मुलाकात फिल्म प्यार किया
तो डरना क्या के सेट पर हुई थी। इस दौरान एक्टर सीमा पर पहली ही नजर में दिल हार
बैठे थे जिसके बाद दोनों ने बिना वक्त गवाएं 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध
गए।
तब से लेकर आजतक दोनों की शादी शुदा जिदंगी काफी अच्छी चल रही थी अक्सर सोहेल
और सीमा को लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता था लेकिन तभी बॉलीवुड की एक
एक्ट्रेस की एंट्री इनकी लाइफ में हुई। जिसकी वजह से सोहेल अपने प्यार अपनी वाइफ
सीमा से दूर होते चले गए।
सोहेल खान की लाइफ में आने वाली नई औरत और कोई नहीं बल्कि बी-टाउन मशहूर
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हैं। खबरों के मुताबिक सोहेल ने हुमा के लिए एक आलीशान घर भी
खरीदा था, तभी से दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ना शुरु
किया था। कहा तो यहां तक जाने लगा कि सोहेल खान का अदाकारा के साथ एक्स्ट्रा
मैरिटल अफेयर चल रहा है। इन खबरों ने ना केवल बॉलीवुड गलियारों बल्कि खान परिवार
में हंगामा मचा दिया था।
कहा जाता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बाद से ही हुमा कुरैशी की एंट्री
सलमान खान के घर में बैन है। अफेयर की खबरों से सीमा को बहुत बड़ा सदमा लगा था और तभी
से सीमा अपने छोटे बेटे योहान के साथ सोहेल और पूरे खान परिवार से अलग रहती हैं। हालांकि हुमा और अपने
रिश्तें पर सोहेल ने कभी कुछ नहीं कहा लेकिन अब तलाक की खबरों के बाद हुमा को ही
इसके पीछे की वजह समझा जा रहा है।
बता दें कि कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड
वाइव्स‘ रिलीज हुआ था। जिसमें सीमा ने सोहेल के साथ अपने रिश्तों को
लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी और सोहेल की शादी अनकन्वेंशनल है और वह
और सोहेल अलग-अलग घरों में रहते हैं। इस शो के एक एपिसोड में यह भी दिखाया गया था
कि जब इस कपल का बड़ा बेटा निर्वाण यूएसए से पढ़ाई करके वापस आए थे तो उनकी सीमा
ने उन्हें अपने साथ रहने के लिए कहा था लेकिन निर्वाण अपने पापा के साथ रहना चाहते
थे।
फिलहाल दोनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस खबर ने पूरी
फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया है। जिस तरह इंडस्ट्री में रिश्ते टूटने
की खबरें आ रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि अब बॉलीवुड में रिश्तों की कोई अहमियत
नहीं रह गई है।


Download Android App
Download iOS App










