बिग बी और अभिषेक बच्चन से पहले फिल्म इंडस्ट्री के इन सेलेब्स को भी हो चुका है कोरोना संक्रमण

Summary :

फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस हो गया है। बिग बी के अलावा कोरोना से संक्रमित एक्टर अभिषेक बच्चन भी पाए गए हैं जिसके बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल

फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस हो गया है। बिग बी के अलावा कोरोना से संक्रमित एक्टर अभिषेक बच्चन भी पाए गए हैं जिसके बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया गया है। 
हालांकि हस्पताल ने दोनों सेलेब्स कि तबीयत पर बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है। चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिन्हें कोरोना का संक्रमण हो चुका है।  
अभिषेक बच्चन 

बिग बी के अलावा कोरोना का संक्रमण उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन को भी हुआ है। मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अभिषेक बच्चन एडमिट हुए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद परिवार के बाकी सदस्य  ऐश्वर्या और आराध्या का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है जबकि जया बच्चन का नेगेटिव आया है। 
किरण कुमार 

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर किरण कुमार को कोरोना संक्रमण 14 मई को हुआ था। लेकिन कोई लक्षण कोरोना के उनमें नजर नहीं आये थे। हॉस्पिटल में अपने सामान्य चेकअप के लिए वह गए थे और टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
कनिका कपूर 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थी। भारत से लंदन वह आई थी और कोरोना का संक्रमण हो गया था। उसके बाद अस्पताल में कनिका एडमिट हो गयी और फिर बिलकुल ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी मिली। 

Desk Team