ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। उनकी अजीबो- गरीब हरकते और अटपटे बयान भी उन्हें खूब सुर्खियों में रखते है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो राखी सावंत के अब तक के सारे रिलेशनशिप्स भी लोगो के सामने है। वही इन दिनों वो अपने पति रितेश के साथ खूब सुर्खिया बटौर रही थी। राखी कई बार अपनी पति का ज़िक्र कर चुकी थी लेकिन वो दुनिया के नज़रो से दूर थे जिसके चलते लोग उनकी शादी को फेक बताते थे।

लेकिन बिग बॉस में इस बार राखी के साथ उनके पति भी नज़र आये जिससे लोगो को विश्वास हो गया कि इनकी कहानी सच्ची है। शो से बाहर होने के बाद भी दोनों को मीडिया के सामने कई बार रोमांटिक होते भी देखा गया। लेकिन अब वैलेंटाइन डे से पहले ही ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति रितेश को छोड़ने का ऐलान कर दिया। आपको बता दे, 13 फरवरी को राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और अपने फैंस को हैरत में डाल दिया। उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस से बाहर निकलकर दोनों के बीच काफी मतभेद थे, जिस कम करने की कोशिश की पर अब अलग होना ही सही रास्ता है।

उन्होंने लिखा, ‘प्यारे फैंस और शुभचिंतकों, बस इतना कहना चाहती हूं कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला किया है। बिग बॉस शो के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ ऐसी चीजों से अनजान थी, जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं। हमने हमारे मतभेदों को दूर करने की कोशिश की और ये भी कोशिश की, कि सब कुछ ठीक हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे अच्छा यही है कि हम दोनों दोस्तों की तरह आगे बढ़ें और हम दोनों अलग-अलग अपने जीवन को एन्जॉय करें।’
राखी ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं वास्तव में दुखी हूं और मेरा दिल टूटा है, कि यह वैलेंटाइन डे से पहले हुआ है लेकिन मुझे ये फैसला लेना पड़ा। मैं रितेश को जीवन में शुभकामनाएं देती हूं लेकिन मेरे लिए जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने काम और अपने जीवन पर ध्यान देना होगा और खुद को खुश और स्वस्थ रखना होगा। मुझे हमेशा समझने और समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’

अब लोगों ने राखी के इस तलाकनामे पर उन्हें खूब ट्रोल किया। अब राखी के इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग दुखी हो रहे हैं, उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने इस पोस्ट पर लिखा, भाड़े का पति, बंद करो ये सब ड्रमा, हमें तो पहले से पता था कि यहीं होना है’। तो एक ने पोस्ट देखकर राखी से पूछा ‘ इतनी इंग्लिश’।


Download Android App
Download iOS App



