तेलुगू सुपरस्टार Mahesh Babu की भतीजी आखिर किस सुपरस्टार के साथ करेंगी अपना Tollywood डेब्यू

Summary :

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर दी हैं और साउथ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब उनके परिवार से एक और नया चेहरा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है। दरअसल, महेश बाबू के बड़े भाई और दिवंगत अभिनेता-निर्माता रमेश बाबू की बेटी भारती घट्टामनेनी (Bharathi Ghattamaneni) जल्द ही टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। कौन करेगा लॉन्च मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर डायरेक्टर तेजा भारती को अपनी अगली फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक…

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर दी हैं और साउथ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब उनके परिवार से एक और नया चेहरा फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहा है। दरअसल, महेश बाबू के बड़े भाई और दिवंगत अभिनेता-निर्माता रमेश बाबू की बेटी भारती घट्टामनेनी (Bharathi Ghattamaneni) जल्द ही टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

कौन करेगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर डायरेक्टर तेजा भारती को अपनी अगली फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसके लिए भारती ने हाल ही में वर्कशॉप और लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर तेजा अपनी फिल्मों के लिए हमेशा ऐसे चेहरे की तलाश में रहते हैं जो नेचुरल खूबसूरती के साथ ही स्क्रीन पर अट्रैक्टिव लगे और भारती उनकी इस कसौटी पर खरी उतरी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhar Ghats (@bharathighattamaneni)

महेश बाबू और परिवार

भारती के डेब्यू को लेकर महेश बाबू और पूरा घट्टामनेनी परिवार काफी एक्साइटेड है। महेश बाबू (Mahesh Babu) ने हमेशा अपने परिवार को खास महत्व दिया है और इस बार उनकी भतीजी के फिल्मी सफर की शुरुआत को लेकर वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। परिवार के नज़दीकी सूत्रों का कहना है कि रमेश बाबू की बेटी को बड़े पर्दे पर देखना परिवार के लिए भावुक पल होगा, क्योंकि रमेश बाबू ने भी बतौर एक्टर और निर्माता टॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया था।

Bharathi Ghattamaneni

वायरल हुआ था भारती का डांस

बता दें, पिछले साल महेश बाबू के चार्टबस्टर गाने ‘कुरिची मदाथापेट्टी’ पर भारती का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इस वीडियो ने ही भारती के डेब्यू का रास्ता आसान कर दिया। उनके नैचुरल एक्सप्रेशंस और डांसिंग स्किल्स को फैंस ने काफी पसंद किया, जिससे इंडस्ट्री का ध्यान भी उनकी ओर गया।

सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग

भले ही भारती सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ सात पोस्ट हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 27 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके हर पोस्ट पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhar Ghats (@bharathighattamaneni)

फैंस की शुभकामनाएँ

भारती ने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार 25 अगस्त 2024 को तस्वीर शेयर की थी। खास बात यह है कि टॉलीवुड डेब्यू की खबरें आने के बाद अब फैंस उनकी पुरानी पोस्ट पर भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें फिल्मी सफर के लिए “ऑल द बेस्ट” कह रहा है तो कोई उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएँ दे रहा है। एक फैन ने लिखा, “आप जरूर टॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएंगी।”

भारती का करियर

भारती घट्टामनेनी (Bharathi Ghattamaneni) का यह डेब्यू टॉलीवुड के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि भारती फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी ग्रूमिंग भी उसी माहौल में हुई है, इसलिए दर्शकों की उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। साथ ही डायरेक्टर तेजा का एक्सपीरियंस और विज़न उनके लिए बड़ा सहारा साबित हो सकता है।

mahesh babu

 

 

किसके साउथ सुपरस्टार के साथ होगा डेब्यू

अब देखना दिलचस्प होगा कि डायरेक्टर तेजा और भारती की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है। टॉलीवुड में स्टार किड्स का डेब्यू हमेशा सुर्खियों में रहता है और भारती घट्टामनेनी (Bharathi Ghattamaneni) का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ चुका है। हालांकि भारती के टॉलीवूड डेब्यू के साथ-साथ इसको लेकर भी चर्चा लगातार बनी हुई है कि भारती किस साउथ सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। फिलहाल इसको लेकर को भी जानकारी सामने नहीं है आई है, लेकिन उम्मीद है कि वह अपने पिता रमेश बाबू और चाचा महेश बाबू (Mahesh Babu) की तरह साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएंगी।

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav ही नहीं, गुरुग्राम में इन सितारों पर भी मंडराया खतरा – किसी पर चली गोलियां तो किसी की गई जान

Yashika Jandwani