पिछले महीने नवंबर में ड्रग्स केस में नाम आने और फिर गिरफ्तार हो जाने के बाद खबरें आने लगी थी कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को द कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है,लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जी हां दरअसल भारती सिंह अभी भी इस शो का हिस्सा है और उन्होंने थोड़े टाइम बाद फिर द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

भारती ने शेयर की तस्वीरें
भारती सिंह ने शो के सेट से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा करके इसके कैप्शन में लिखा,लाल रंग दो दिलों के मेलजोल को दर्शाता है। #kapilsharmashow हर शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे।
अब ऐसे में इन फोटोज से भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। पहले ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि कॉमेडियन ने शो को अलविदा कह दिया है, जिसका कारण उनके पास पाए जाने वाला गांजा और फिर गिरफ्तारी है। अब भारती सिंह ने खबरों को खारिज करते हुए शो पर वापसी की फोटोज शेयर की हैं और फैन्स को सरप्राइज दिया है।

गौरतलब है पिछले दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में एनसीबी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था,जिसके बाद उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन बाद में दोनों स्टार जमानत पर रिहा हो गए।

बता दें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 22 नवंबर 2020 को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया था। दरअसल भारती के घर और प्रॉडक्शन हाउस पर छापेमारी में लगभग 86.5 ग्राम गांजा बरामत हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



