Bharti Singh Reveal Second Son’s Face: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे यशवीर सिंह का फेस रिवील कर दिया है। भारती अपने दूसरे बेटे को प्यार से काजू कहती हैं। 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारती सिंह ने काजू का चेहरा दिखा दिया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बेटे काजू का चेहरा दिखाकर कपल ने फैंस को खुश कर दिया है, जिसके बाद लोग नन्हे मेहमान पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दूसरे बेटे का चेहरा दिखाया, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि काजू बिल्कुल अपने पापा की कार्बन कॉपी है।
Bharti Singh Reveal Second Son’s Face: फैंस ने दिए रिएक्शन- ‘ये तो हर्ष की कॉपी है’

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे यशवीर का चेहरा 19 मार्च, 2026 को दिखाया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में काजू का चेहरा रिवील किया, जिसका टाइटल ‘मिलिए हमारे काजू से’ था। इस कपल ने अपने फैंस के साथ व्लॉग के जरिए यह खास पल शेयर किया और पहली बार अपने नन्हे-मुन्ने की एक दिल छू लेने वाली झलक दिखाई। इसके साथ ही कपल ने यह भी बताया कि वह किसकी तरह दिखता है।
वीडियो में भारती कहती हैं, ‘काजू अभी मेरी तरह दिखता है, लेकिन जैसे-जैसे बड़ा होगा, अपने भाई गोला की तरह पापा हर्ष पर जाएगा।’ इस पर मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी को छेड़ते हुए हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि बेटे आखिरकार अपने पिता की तरह ही दिखते हैं।
फैंस ने भी भारती सिंह की बात पर हामी भरी। व्लॉग के कमेंट सेक्शन में कई यूजर ने लिखा कि काजू उर्फ यशवीर बिलकुल हर्ष की कॉपी है। वहीं कुछ फैंस ने कमेंट किया कि बड़ा बेटा गोला यानी लक्ष्य भारती की तरह दिखता है, वही दूसरा बेटा हर्ष की तरह ही नजर आता है। फैंस ने भारती के दूसरे बेटे के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर किए और उस पर खूब प्यार बरसाया है।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के बारे में

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी। काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 3 दिसंबर, 2017 को कपल ने शादी कर ली। भारती और हर्ष ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य यानी गोला का स्वागत किया था, जबकि 19 दिसंबर 2025 में उनके घर दूसरे बेटे यशवीर यानी काजू का जन्म हुआ।


Download Android App
Download iOS App




