भारती सिंह ने दिखाई ‘नन्हे राजकुमार’ की झलक, बेटे गोला को सीने से लिपटा कर यूं जताया प्यार

Summary :

भारती सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं, बेटे के जन्म के बाद भी वह फैंस को पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में भारती ने अपने बेटे संग एक नई तस्वीर साझा कर लोगों की ट्रीट दी है।

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। भले ही भारती सिंह ने अपने बेटे के जन्म के चंद दिनों बाद ही काम पर वापसी कर ली हो, लेकिन वह अपने नन्हे राजकुमार के साथ टाइम बिताना भी बखूबी जानती हैं। भारती सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं, बेटे के जन्म के बाद भी वह फैंस को पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में भारती ने अपने बेटे संग एक नई तस्वीर साझा कर लोगों की ट्रीट दी है।
पहले जान लीजिये, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के करीब चार साल बाद अब दोनों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। कपल अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। 
कॉमेडियन ने शेयर की नई फोटो शेयर 
रविवार को भारती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे गोला संग एक बेहद मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में भारती ने अपने नन्हे राजकुमार को सीने से चिपकाए हुआ है और वह पूरी तरह अपनी ही दुनिया में गायब हुई सी दिख रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में सिर्फ उनके बेटे का सिर का पिछले भाग नजर आ रहा है। बेटे संग इस प्यारी तस्वीर के साथ कैप्शन में भारती लिखती हैं, ‘लाइफलाइन।’ 

गौरतलब है, भारती सिंह ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को पूरी तरह से दिखाया नहीं है। लेकिन कपल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि, भारती और हर्ष अपने नवजात शिशु की एक झलक दिखाएं।
 
काम पर लौटी भारती 
मालूम हो, भारती सिंह ने अपने पहले बेबी को सी-सेक्शन डिलीवरी के द्वारा जन्म दिया है, मगर लाफ्टर क्वीन 12 दिनों के भीतर काम फिर से शुरू कर दिया था। इसके लिए फैंस ने जहां उनको  मजबूत महिला बताया और उनकी सराहना की थी, तो वहीं दूसरी तरफ नेटिज़न्स के एक वर्ग ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था। हालांकि, भारती ने ट्रोल्स और अभद्र टिप्पणियों करने वालों को नजरअंदाज कर अपने शो ‘द खतरा खतरा’ शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी।  
 

Desk Team