क्या ‘Dhurandhar 2’ बनी अक्षय कुमार के लिए 1 ‘मनहूस साया’? डर के कारण टली ‘भूत बंगला’ की रिलीज!

Summary :

Bhooth Bangla Postpone: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। Bhooth Bangla Postpone: धुरंधर 2’ की सुनामी- बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर कि बाकी फिल्में घबराईं! ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ ओपनिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कई हफ्तों तक सिनेमाघरों पर अपना कब्जा बनाए रखेगी। यही वजह है कि अन्य फिल्मों के लिए स्क्रीन मिलना मुश्किल होता जा रहा है। दिलचस्प…

Bhooth Bangla Postpone: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Bhooth Bangla Postpone: धुरंधर 2’ की सुनामी- बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कहर कि बाकी फिल्में घबराईं!

Bhooth Bangla Postpone
Bhooth Bangla Postpone ( Source : Social Media)

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ ओपनिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कई हफ्तों तक सिनेमाघरों पर अपना कब्जा बनाए रखेगी। यही वजह है कि अन्य फिल्मों के लिए स्क्रीन मिलना मुश्किल होता जा रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ के टिकट इतने महंगे बिक रहे हैं कि एक परिवार का पूरा महीने का एंटरटेनमेंट बजट इसी फिल्म में खर्च हो सकता है। यानी साफ है- फिल्म सिर्फ हिट नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लिए “गेम चेंजर” बन चुकी है। अब सवाल यह है कि क्या इस तूफान के सामने दूसरी फिल्में टिक पाएंगी?

Dhurandhar 2 Exhibitors reaction : ‘भूत बंगला’ पर खतरा- एग्जीबिटर्स बोले, अभी रिलीज करना नुकसान का सौदा!

Dhurandhar 2 Exhibitors reaction
Dhurandhar 2 Exhibitors Reaction ( Source : Social Media)

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, अब खतरे में नजर आ रही है। राजस्थान के एक बड़े एग्जीबिटर ने साफ कहा कि फिल्म को अभी रिलीज करना सही फैसला नहीं होगा। उनका मानना है कि ‘धुरंधर 2’ की लहर इतनी मजबूत है कि दूसरी फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर ‘भूत बंगला’ इसी समय रिलीज होती है, तो उसकी सीधी तुलना ‘धुरंधर 2’ से होगी- जो फिल्म के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पहले भी इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है- कभी अप्रैल, कभी मई- और अब एक बार फिर पोस्टपोन की चर्चा तेज हो गई है।

Bhooth Bangla Release: यानी ‘भूत बंगला’ के मेकर्स के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या टक्कर लें या रास्ता बदलें?

Bhooth Bangla Release
Bhooth Bangla Release ( Source : Social Media)

‘धुरंधर 2’ की सफलता ने पूरे बॉलीवुड कैलेंडर को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई फिल्में पहले ही अपनी रिलीज डेट बदल चुकी हैं या बदलने पर विचार कर रही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म कम से कम 3-4 हफ्तों तक थिएटर्स में मजबूत पकड़ बनाए रखेगी। ऐसे में नई फिल्मों को स्क्रीन और दर्शक दोनों मिलना मुश्किल होगा।

यही वजह है कि एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स भी अब सेफ गेम खेलने की सलाह दे रहे हैं। अगर ‘भूत बंगला’ पोस्टपोन होती है, तो यह साफ संकेत होगा कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक “बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर” बन चुकी है, जिसके सामने बड़े-बड़े स्टार्स भी सोचने पर मजबूर हैं।

Akshay Kumar Controversy: आखिर ‘भूत बंगला’ पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरा खेल

Akshay Kumar Controversy
Akshay Kumar Controversy ( Source : Social Media)

‘भूत बंगला’ की रिलीज टलने का असर सीधे फिल्म के बिज़नेस पर पड़ सकता है। एक तरफ पोस्टपोन करने से फिल्म को क्लियर विंडो मिल सकती है, लेकिन दूसरी तरफ लगातार बदलती रिलीज डेट से दर्शकों का एक्साइटमेंट कम भी हो सकता है। इसके अलावा मार्केटिंग और प्रमोशन का पूरा प्लान भी एफेक्ट होगा, जिससे फिल्म की ओपनिंग कमजोर पड़ सकती है।

हालांकि, अगर मेकर्स सही समय चुनते हैं, तो ‘भूत बंगला’ को फायदा भी हो सकता है- क्योंकि तब उसे बिना किसी बड़ी टक्कर के थिएटर्स और दर्शक मिल सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म नई डेट पर कितनी मजबूती से वापसी करती है- क्या यह “डर” सही फैसला साबित होगा या बड़ा नुकसान?

Read More: ‘Dhurandhar 2’ के रिव्यू पर भड़के परेश रावल, RJ को सुनाई खरी-खोटी-सोशल मीडिया पर छिड़ी 1 नई बहस…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।