सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से अब लाखो लोग जुड़ चुके है। हर किसी को ये जानने में की सुशांत के साथ क्या हुआ था, उनकी हत्या हुई या आत्महत्या काफी दिलचस्पी है। लेकिन ये केस अभी तक अपने अंतिम मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है। पिछले कई महीनों से ये सवाल एक पहेली बना हुआ है। मगर अब सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले में एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने हत्या-आत्महत्या की थ्योरी को सुलझा दिया है। एम्स पैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं।
एम्स पैनल ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि ये आत्महत्या का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची है।
.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत सिंह राजूपत की मौत मामले में मर्डर की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या का मामला है। बता दें कि एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी। एम्स के डॉक्टरों की ये टीम अपना काम कर चुकी है और अब सीबीआई रिपोर्ट स्टडी करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को लेकर सुशांत के परिवार समेत कई लोगों ने सीबीआई से इस मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू करने का आग्रह किया था। लेकिन अब सीबीआई सुशांत की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



