Parineeti Chopra और Raghav Chadha के रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कहा होंगी पार्टी !

Summary :

पहले ऐसी खबरे थीं कि ये कपल शादी के बाद 3 रिसेप्शन देने का प्लान बना रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा गुरुग्राम में सिर्फ एक रिसेप्शन देने पर विचार कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लव स्टोरी अब सबकी नज़रों के सामने है। इस कपल ने चोरी-छिपे मिलने से लेकर सगाई तक का सफर तय कर लिया है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। 13 मई को ही इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशयल किया। इनकी सगाई के तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। 
सबको इंतज़ार है कि कब वो परिणीति चोपड़ा को दुल्हन के अवतार में देख पाएंगे। ऐसे में सब उनकी वेडिंग डिटेल्स जानने के लिए बेताब बैठे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इन दोनों ने अपना वेडिंग वेन्यू फाइनल नहीं किया है। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि कपल इस साल अक्टूबर में ही शादी कर सकता है। इसके अलावा अब इनके रिसेप्शन को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। 
पहले ऐसी खबरे थीं कि ये कपल शादी के बाद 3 रिसेप्शन देने का प्लान बना रहा है। एक रिसेप्शन मुंबई एक चंडीगढ़ और एक गुरुग्राम में होना था मगर अब इनके प्लान में बड़ा बदलाव आया है। अब सिर्फ एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग हो रही है। जी हां, अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा गुरुग्राम में सिर्फ एक रिसेप्शन देने पर विचार कर रहे हैं। इनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि कपल गुरुग्राम के ‘The Leela Ambience Gurugram Hotel’ में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज कर सकता है। 
इतना ही नहीं हाल ही में राघव और परिणीति के माता-पिता फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति-राघव के परिवार वाले फूड टेस्टिंग सेशन के लिए 9.45 पर पहुंच गए। खबर थी कि कपल भी इस दौरान पहुंचने वाला है हालांकि, वो दोनों वहां दिखाई नहीं पड़े। फूड टेस्टिंग सेशन के दौरान बहुत बड़ा मेन्यू पेश किया गया था। 
वहीं गुरुग्राम के रिसेप्शन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है दिल्ली राघव का बर्थप्लेस है तो उनके ज्यादातर दोस्त और बाकी मेहमान भी दिल्ली से ही हैं। परिणीति भी बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी हैं, ऐसे में अगर रिसेप्शन एक ही देने की प्लानिंग है तो उम्मीद है कि इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ये बहुत ग्रांड रिसेप्शन हो सकता है। इसके अलावा सगाई के महीनेभर बाद राघव और परिणीति शादी के लिए वेन्यू देखने राजस्थान भी पहुंचे थे। दोनों को एक जगह पसंद भी आई है, हालांकि, अभी फाइनल डिसिजन लेना बाकी है। 

Desk Team