Bigg Boss 12:अनूप जलोटा और जसलीन के बीच आई दूरियां ,सोशल मीडिया पर बने मजाक का पात्र

Summary :

टेलीविजन के सबसे विवादित शो Bigg Boss 12 में हर रोज दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इस सीजन का थीम जोडिय़ां वर्सेज सिंगल हैं।

टेलीविजन के सबसे विवादित शो Bigg Boss 12 में हर रोज दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इस सीजन का थीम जोडिय़ां वर्सेज सिंगल हैं। वहीं सिंगल्स और और जोडिय़ां दोनों ही एक दूसरे पर भारी पडऩे की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिस घर के सदस्य की जोड़ी को लेकर चर्चा हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि अनूप जलोटा और उनकी 28 वर्षीय हॉट और सेक्सी गर्लफे्रंड जसलीन मथारू है।

 

बता दें कि शो के गैंड प्रीमियर में जसलीन ने अपने और अनूप जलोटा के रिश्ते का सच सबको बताया था तब सब के सब हैरान रह गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते का खूब मजाक भी बना। हाल ही में नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे जसलीन और अनूप के रिश्ते में काफी ज्यादा दूरियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

Bigg Boss 12 में जसलीन को मिला यह टास्क

बिग बॉस के तीसरे हफ्ते की शुरुआत में नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान जसलीन द्वारा कपड़े और मेकअप की कुर्बानी न देने पर अनूप जलोटा काफी निराश हुए। इस वजह से अब दोनों के बीच रिलेशनशिप खत्म होने तक की भी बात सामने आ चुकी है। यह मामला टास्क खत्म होने के दूसरे दिन उठा जब इस बारे में घरवालों ने दोबारा बात की।

फिलहाल इस रिश्ते को धीरे-धीरे लोग पसंद भी करने लगे थे लेकिन अब ऐसी सिचुएशन आ चुकी है जब अनूप जलोटा ने इस मसले को लेकर काफी गंभीर हो गये। बता दें कि अनूप जलोटा के शो के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह अपने दर्द को बयान कर रहे हैं।

हाल ही में प्रसारित हुए Bigg Boss 12 में अनूप जलोटा कह रहे हैं कि ”सारे मेंबर्स के सामने मैं कहना चाहता हूं कि कल जसलीन ने जो टास्क खेला है, वह मुझे बुरा लगा। यह सिद्ध करने वाली बात होती है प्रेम में, आप कपड़े वहां तक तो लाते। क्योंकि इन्होंने अपने कपड़े, मेकअप और बालों को ज्यादा प्रेम दिखाया है। इसलिए अब मैं अकेला हूं।ये जोड़ी मैं तोड़ा रहा हूं”

https://www.instagram.com/p/BoZbsCLnVuN/?utm_source=ig_embed

जसलीन पूछती है कि ”आप सीरियसली बोल रहे हैं?” तो इस पर अनूप जलोटा कहते हैं, ”इस तरह के टास्क में इंसान की गहराई पता लगती है। मुझे कहा गया होता तो मैं सारे कपड़े लाकर दे देता। मैं इस रिलेशन से अलग हट रहा हूं। अब यह जोड़ी नहीं, और मैं सीरियस हूं। टास्क में सिर्फ कपड़े तो देने थे, जान थोड़े ही देनी थी।

https://www.instagram.com/p/Bobv8WmnKSa/?utm_source=ig_embed

इन सभी बतों के दौरान Bigg Boss  के सभी घर के सदस्य अनूप जलोटा को इस 3 साल के रिश्ते को ना खत्म करने की बात कहते हैं लेकिन अनूप जलोटा किसी की भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया ना देते हुए यह रिश्ता खत्म करना चाहते हैं। वहीं जसलीन भी अनूप जलोटा को कहती है कि वह अपनी बात को एक बार फिर सोच ले लेकिन अनूप जलोटा सब कुछ इंकार कर देते हैं और जसलीन रोना शुरू कर देती है।

वहीं अब ट्विटर पर लोगों ने अनूप-जसलीन के ब्रेकअप का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। यूजर्स उनके ब्रेकअप को लेकर दिया काफी मजेदार रिएक्शन।

2#

3#

4#

https://twitter.com/justchill86/status/1047157801599029249

5#

6#

 

Desk Team