टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 12 शुरू हो चुका है और आते ही इस शो ने टीवी पर धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस बार बिग बॉस 12 में 65 साल के भजन सम्राट Anup Jalota – Jasleen के रिश्ते के खुलासे के बाद से सारे ही दर्शक बहुत हैरान है।
जब से अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्तों का पता चला है तो तब से सोशल मीडिया पर आए दिन उन दोनों को लेकर कोई न कोर्ई मजाक बनता ही रहता है। दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
बिग बॉस 12 में पिछले दिनों बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और करण पटेल मेहमान के तौर पर घर के अंदर आए थे। उस दौरान शिल्पा शिंदे ने अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था। अब बिग बॉस सीजन के एक और विनर गौतम गुलाटी ने भी अनूप और जसलीन के रिश्तों पर कमेंट किया है।
Anup Jalota – Jasleen के रिश्ते पर दिया गौतम गुलाटी ने बयान
बिग बॉस सीजन 8 के विनर और अभिनेता गौतम गुलाटी ने Anup Jalota – Jasleen के रिश्तों को लेकर रिएक्ट किया है। गौतम गुलाटी ने कहा, ”हर किसी को हक है कि वह अपने प्यार को चुन सके। ऐसे में अनूप जी ने जसलीन को चुना है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोगों को इन्हें ट्रोल करना बंद करना चाहिए। उन्हें उनकी जिंदगी एंजवॉय करने दिया जाए।”
सोशल मीडिया पर गौतम गुलाटी बहुत एक्टिव रहते हैं। जब सोशल मीडिया पर बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट Anup Jalota – Jasleen पर बन रहे मजाक पर गौतम गुलाटी ने कहा, ”इन दिनों सोशल मीडिया बहुत ही खतरनाक हो गया है।”
सेलेब भी इंसान ही होते हैं
गौतम गुलाटी ने आगे कहा, ”फेमस लोगों के लिए यह बहुत डेंजरस हो चुका है। यहां एक सेकेंड में लोग आपको हीरो से जीरो बना सकते हैं। लोगों को समझना चाहिए कि वह सेलेब भी एक इंसान ही है। उनकी भी अपनी पर्सनल लाइफ है। मुझे नहीं लगता कि एक रिस्पेक्टफुल इंसान पर ऐसे कमेंट्स करने चाहिए। मुझे नहीं लगता कि Anup Jalota – Jasleen के साथ इस तरह का बरताव होना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App










