Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने जीती ट्रॉफी, बधाई देने उमड़े सितारे, सिद्धार्थ शुक्ला-हिना खान ने कही ये बात

Summary :

शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए रुबीना द‍िलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा व‍िनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराश‍ि भी इनाम के तौर पर दिया गया।

बिग बॉस 14 का वो पल आ गया जिसका इंतजार फैंस पिछले 5 महीने से कर रहे थे। बिग बॉस 14 के विनर के नाम का ऐलान हो गया है। शो को ‘छोटी बहू’ रुबीना दिलाइक के रूप में नया विनर मिला है। 3 अक्टूबर को शुरू हुए देश के सबसे बड़े रिएलिटी शो का सफर रुबीना दिलाइक के नाम की घोषणा के साथ ही खत्म हो गया है। फिनाले से सबसे पहले 14 लाख रुपये लेकर राखी सावंत बाहर निकलीं। इसके बाद कम वोट्स के कारण अली गोनी को बाहर का रास्ता दिखाया गया।
ट्रॉफी के अलावा व‍िनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराश‍ि भी इनाम के तौर पर दिया गया। व‍िनर रुबीना द‍िलैक का नाम अनाउंस करने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
रुबीना दिलैक ने अब तक शो में काफी मजबूती से अपना प्रदर्शन किया है। वे यहां आईं तो अपने पति अभ‍िनव शुक्ला के साथ थीं, पर हमेशा अपनी खुद की गेम खेली। मुखर होकर अपनी बात बोलने से लेकर बिग बॉस पर सवाल उठाने तक, वे कई बार शो की हाईलाइट रह चुकी हैं। उन्हें कई बार सलमान खान ने भी फटकार लगाई, पर रुबीना अपने व्यक्त‍ित्व पर अड़ी रहीं और आज उन्होंने साबित कर दिया उन्होंने शुरुआत से अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाई थी, जिस वजह से ट्रॉफी की वो हकदार रहीं। 
लंबे समय से इस रियलिटी शो का इंतजार कर रहे फैंस ने शो के आने के बाद इसे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी। शो कुल-मिलाकर 138 दिनों तक चला। वीक डेज और वीकेंड्स में दो अलग-अलग टाइमिंग थी, वहीं वूट सिलेक्ट पर शो का लाइव अपडेट भी जारी किया गया था।  
बिग बॉस 14′ का खिताब अपने नाम करने के साथ ही साथ रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं। रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ रुबीना दिलाइक ने ये बात भी कही है कि फैंस के बिना वो कुछ भी नहीं हैं। रुबीना दिलाइक ने अपने फैंस से ये वादा भी किया है कि वो जल्द ही अपने फैंस से रुबरू होंगी।


सोशल मीडिया पर रुबीना दिलाइक के फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। टीवी जगत में भी खुशी का माहौल है। टीवी के सितारे लगातार रुबीना दिलाइक को जीत की बधाईयां दे रहे हैं। इस लिस्ट में विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और काम्या पंजाबी जैसे सितारों का नाम शामिल है। 


रुबीना दिलाइक की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा, ‘रुबीना दिलाइक ‘बिग बॉस 14′ की विनर बनने के लिए तुमको ढ़ेर सारी बधाई…। तुमने ये खोल बहुत ही अच्छे से खेला है।’ वहीं हिना खान ने लिखा, ‘रुबी रुबी रूबी…। आखिरकार तुम जीत ही गईं। तुमने टीम हिना का नाम रोशन कर दिया। मेरी तरफ से जीत की ढ़ेर सारी बधाई और प्यार…।’

वहीं बिग बॉस के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने भी रुबीना दिलाइक की जीत पर खुशी जाहिर की है। रुबीना दिलाइक के बारे में विकास गुप्ता ने लिखा, ‘मैं ‘बिग बॉस 14′ की टीम को बधाई देना चाहता हूं। बिग बॉस का एक और सीजन शीनदार तरीके से खत्म हुआ। 20 हफ्तों के बाद हमें शो की विनर मिल गई है।’ 


रुबीना दिलाइक की ऑनस्क्रीन सास काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘कहा था ना जीत जाएगी। ‘बिग बॉस 14′ का विनर बनने के लिए तुमको ढ़ेर सारी बधाईयां…।’ इन टीवी सितारों के अलावा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट इमाम सिद्धिकी और रोहन मेहरा ने भी रुबीना दिलाइक को शुभकामनाएं दी हैं।

Desk Team