Bigg Boss 19 Contestant Networth: Tanya Mittal नहीं बल्कि ये है बिग बॉस 19 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट

Summary :

Bigg Boss 19 Contestant Networth: सलमान खान का शो Bigg Boss 19 अभी बस शुरू ही हुआ है और कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर खूब रंग जमा दिए हैं। कभी दोस्ती तो कभी झगड़े, कभी इमोशन्स तो कभी गेम – हर चीज़ देखने को मिल रही है। इन सब के बीच तान्या मित्तल जिस तरह अपनी लग्ज़री लाइफ को फ्लॉन्ट करती है उसके बाद फैंस के मन में एक सवाल है – आखिर इस बार घर के अंदर सबसे अमीर कौन है? Bigg Boss 19 Contestant Networth आइए जानते हैं कि Bigg Boss 19 के किस कंटेस्टेंट के पास कितनी…

Bigg Boss 19 Contestant Networth: सलमान खान का शो Bigg Boss 19 अभी बस शुरू ही हुआ है और कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर खूब रंग जमा दिए हैं। कभी दोस्ती तो कभी झगड़े, कभी इमोशन्स तो कभी गेम – हर चीज़ देखने को मिल रही है। इन सब के बीच तान्या मित्तल जिस तरह अपनी लग्ज़री लाइफ को फ्लॉन्ट करती है उसके बाद फैंस के मन में एक सवाल है – आखिर इस बार घर के अंदर सबसे अमीर कौन है?

Bigg Boss 19 Contestant Networth
Bigg Boss 19 Contestant Networth

Bigg Boss 19 Contestant Networth

आइए जानते हैं कि Bigg Boss 19 के किस कंटेस्टेंट के पास कितनी दौलत है और शोहरत और बैंक बैलेंस की रेस में किसने बाज़ी मारी है?

Nehal Chudasama

नेहल चुडासमा मिस डीवा गुजरात 2018 रह चुकी हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 1 करोड़ रुपये है। नेहल अपनी खूबसूरती और ग्रेस से शो में अलग ही रंग भर रही हैं।

Tanya Mittal

बिग बॉस के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट की बात करें तो वो हैं तान्या मित्तल, जिन्होनें अपने टेंट्रम्स से और लग्ज़री लाइफ की बातों से सभी का ध्यान अपनी और खीचा है। बात करें तान्या मित्तल की तो वो एक TEDx स्पीकर और बिजनेसवुमन हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Bigg Boss 19 Contestant Networth
Bigg Boss 19 Contestant Networth

Amaal Malik

म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर Amaal Malik  ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं जैसे हुआ है आज पहली बार और चले आना। उनकी नेटवर्थ लगभग 3.7 करोड़ रुपये है।

Ashnoor Kaur

टीवी इंडस्ट्री की चहेती अश्नूर कौर को लोग ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचानते हैं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी। आज उनकी नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। कम उम्र में ही इतनी पहचान और कमाई पाना आसान नहीं होता पर अश्नूर ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है ।

Gaurav Khanna

अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना टीवी का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई शोज में काम किया है और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब भी जीत चुके हैं। गौरव की नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रुपये मानी जाती है।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

Mridul Tiwari

यूट्यूबर Mridul Tiwari अपने वीडियोज से काफी फेमस हुए हैं। लोग उनकी फनी और क्रिएटिव स्टाइल को खूब पसंद करते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये है। फिलहाल तो मृदुल शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से माहौल हल्का करने की कोशिश कर रहे हैं।

Nagma Mirajkar

नगमा मिराजकर फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी नेटवर्थ लगभग 10 करोड़ रुपये है। बिग बॉस के घर में नगमा अपनी ग्लैमरस पर्सनालिटी से लगातार चर्चा बटोर रही हैं।

Bigg Boss 19 Contestant Networth
Bigg Boss 19 Contestant Networth

Awez Darbar

अवेज दरबार की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है। अवेज सोशल मीडिया स्टार और कोरियोग्राफर हैं। खास बात यह भी है कि वो एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं। गौहर खुद बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं, तो अवेज से फैंस की उम्मीदें भी बड़ी हैं।

Baseer Ali

रियलिटी शोज से फेमस हुए बसीर अली की नेटवर्थ लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। बसीर फिटनेस और स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। बिग बॉस में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वो फिलहाल सबका दिल जीत रहे हैं।

 

तो सबसे पैसे वाला कौन?

इस बार बिग बॉस 19 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं बसीर अली और फिर अवेज दरबार । इनके बाद नगमा मिराजकर और गौरव खन्ना का नंबर आता है। बाकी कंटेस्टेंट्स भले कमाई के मामले में पीछे हों, लेकिन बिग बॉस सिर्फ पैसे से नहीं जीता जाता। यहाँ टिकता वही है, जो स्ट्रॉन्ग गेम खेलता है और फेंस का दिल जीतता है।

Also Read: Upcoming Bollywood Movies September 2025: Baghi 4 से The Bengal Files तक, सितंबर में रिलीज़ होंगी ये धमाकेदार फिल्मे

Arpita Singh