Bigg Boss 19 Controversy: Bigg Boss19 कॉन्टेस्ट Amaal Malik पर भड़की Gauahar Khan, सिंगर की लगाई क्लास, कहा- ‘बैल बुद्धि की औलाद…’

Summary :

Bigg Boss 19 Controversy: अमाल मलिक इस हफ़्ते बिग बॉस 19 के घर के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में घरवालों के बीच कई झगड़े और ड्रामे पहले ही सामने आ चुके हैं। बुधवार को, अभिनेत्री और टेलीविज़न हस्ती गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर घर के अंदर अमाल के व्यवहार की आलोचना की, जहाँ वह हमेशा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और दूसरों पर दोष मढ़ते हैं। Bigg Boss 19 Controversy Amaal Malik पर भड़की Gauahar Khan गौहर खान ने एक्स के जरिए अमाल पर पलटवार किया। गौहर ने ट्वीट किया,”अमाल को उस विरासत पर ध्यान देना…

Bigg Boss 19 Controversy: अमाल मलिक इस हफ़्ते बिग बॉस 19 के घर के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में घरवालों के बीच कई झगड़े और ड्रामे पहले ही सामने आ चुके हैं। बुधवार को, अभिनेत्री और टेलीविज़न हस्ती गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर घर के अंदर अमाल के व्यवहार की आलोचना की, जहाँ वह हमेशा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और दूसरों पर दोष मढ़ते हैं।

Bigg Boss 19 Controversy

Amaal Malik पर भड़की Gauahar Khan

Bigg Boss 19 Controversy
Bigg Boss 19 Controversy

गौहर खान ने एक्स के जरिए अमाल पर पलटवार किया। गौहर ने ट्वीट किया,”अमाल को उस विरासत पर ध्यान देना चाहिए जहां से वह आया है और वह ऐसा दावा करता है, किसी के बाप को पीठ पीछे गाली देना भी, गाली देना होता है। बैल बुद्धि की औलाद ??????? वास्तव में कम। हां फिर ये भी हवा में गाली बोल के दिल को दिलासा दिया। मुझे उम्मीद है कि उसे इस वीकेंड का वार में अपने पद से हटा दिया जाएगा! #bb19।” जब भी अरमान से कोई कहता है कि इस तरह से बुरे शब्द मत बोला करो तो वो कहते हैं कि मैं तो हवा में दे रहा था।

गौहर ने अपने एक्स पर लिखा, ‘हां वो थोड़ी चुनिंदा, तेज और चिड़चिड़ी हैं, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगता है जब कुनिका जी से कोई बुरा व्यवहार करता है। वो 61 साल की हैं… टोन का थोड़ा तो खयाल करो। अमाल जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते और पावन हमेशा जिम्मेदारी के साथ आती है।’

फैंस कर रहे है ट्रोल

Bigg Boss 19 Controversy
Bigg Boss 19 Controversy

गौहर खान की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ लोग गौहर का समर्थन करते दिखे तो कईयों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि गाली देना गलत है लेकिन हर कोई गाली देता है, इसमें इतना मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अमाल अपने पूरे परिवार की इज़्ज़त गिरा रहे हैं और सलमान खान को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि गौहर हर सीजन में अपनी राय देने आती हैं, जबकि खुद उनका रवैया भी हमेशा सही नहीं होता।

अमाल की कैप्टैन्सी पर उठे सवाल

Bigg Boss 19 Controversy
Bigg Boss 19 Controversy

पिछले एपिसोड में, अमाल अभिषेक बजाज और अशनूर से बात कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि कुनिका किचन में कोई काम न होने के बावजूद भी तमाशा मचा रही हैं। फिर अमाल ने मज़ाक में कहा कि वह उनका कोई भी ऑर्डर नहीं मानेंगे क्योंकि वह उनके “नौकर” नहीं हैं।

पिछले हफ़्ते, नगमा मिराजकर और नतालिया शो से बाहर होने वाली पहली दो कंटेस्टेंट थीं। यह शो हर रोज़ रात 9 बजे जियो सिनेमा पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। बिग बॉस 19 लगातार नए विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। गौहर और अमाल के बीच इस वाद-विवाद ने शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। दर्शकों को अब यह देखना है कि क्या इस मुद्दे पर सचमुच कोई बड़ा एक्शन लिया जाएगा या फिर यह केवल एक और विवाद बनकर रह जाएगा।

Gauahar Khan वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान हाल ही में ईशा मालवीय के साथ “लवली लोला” में नजर आई थीं। इसके अलावा, उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में है। 1 सितंबर 2025 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। एक मां के तौर पर उनकी नई जर्नी फैंस को काफी इंस्पायर कर रही है।

Also Read: PM Modi New Movie: मलयालम एक्टर Unni Mukundan ने PM Modi के जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘Maa Vande’ का किया ऐलान

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।