Tillu Tajpuria Police Raid: काला जठेड़ी, नीरज बवाना समेत कई गैंगस्टर के ठिकानों पर 40 टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Summary :

Tillu Tajpuria Police Raid:  दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कई कुख्यात गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की 40 टीमों ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह, नीरज बवाना-राजेश बवाना गिरोह, जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह और काला जठेरी गिरोह समेत कई कुख्यात गिरोहों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई जगहों से भारी मात्रा में नकदी और कई हथियार बरामद किए। Tillu Tajpuria Police Raid दिल्ली समेत हरियाणा में भी कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ और गिरोह के सदस्यों पर लगाम कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया…

Tillu Tajpuria Police Raid:  दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कई कुख्यात गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की 40 टीमों ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह, नीरज बवाना-राजेश बवाना गिरोह, जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह और काला जठेरी गिरोह समेत कई कुख्यात गिरोहों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई जगहों से भारी मात्रा में नकदी और कई हथियार बरामद किए।

Tillu Tajpuria Police Raid

Tillu Tajpuria Police Raid
Tillu Tajpuria Police Raid

दिल्ली समेत हरियाणा में भी कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ और गिरोह के सदस्यों पर लगाम कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की 40 टीमों ने समेत आउटर नॉर्थ पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

Delhi Police Raid Gangsters: भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद

कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ छापेमारी जारी है। बता दें कि छापेमारी के दौरान ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद किए गए है। साथ ही FIR में वसूली करने, अपराध से जुड़ना और अवैध हथियार रखने के आरोप में दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने द्वारका और शहर के बाहरी इलाकों में गैंगस्टरों के खिलाफ 25 स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की थी।

Gangster in Delhi: कई गिरोह पर सैकड़ों केस लगे

Tillu Tajpuria Police Raid
Tillu Tajpuria Police Raid

द्वारका के डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि यह छापेमारी उन सभी कुख्यात अपराधियों के खिलाफ की गई, जो कभी शूटर थे और गैंगस्टरों को रसद और वित्तीय सहायता प्रदान करते थे। माना जाता है कि काला जठेड़ी गैंग लॉरेस बिशनोई और कई कुख्यात गैंगस्टर के साथ और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। वहीं कई गिरोह पर सैकड़ों केस लगे हुए है और कई गिरोह जेल से ही चल रहे है।

ALSO READ: Disha Patani House Firing Case: UP STF से मुठभेड़ में दो आरोपियों का एनकाउंटर, इस गैंग से जुड़ा है नाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।