आखिर किसने छीनी Amaal Mallik की Captaincy, जानें अब किसका होगा Bigg Boss 19 के घर पर राज?

Summary :

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शकों को इस सीज़न में लगातार स्ट्रॉन्ग टास्क, लड़ाई झगड़े और बदलते इक्वेशन देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में बीबी हाउस में कैप्टेंसी को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिली। अमाल मलिक (Amaal Mallik) का कैप्टेंसी पीरियड खत्म होने के बाद घर के नए कप्तान का नाम सामने आ गया है। आइए जानते है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर पर कौन राज करने वाला है? क्या था…

abhishek bajaj new captain

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शकों को इस सीज़न में लगातार स्ट्रॉन्ग टास्क, लड़ाई झगड़े और बदलते इक्वेशन देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में बीबी हाउस में कैप्टेंसी को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिली। अमाल मलिक (Amaal Mallik) का कैप्टेंसी पीरियड खत्म होने के बाद घर के नए कप्तान का नाम सामने आ गया है। आइए जानते है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर पर कौन राज करने वाला है?

क्या था Captaincy टास्क

नॉमिनेशन राउंड के तुरंत बाद बिग बॉस ने घरवालों को नए कप्तान के चुनाव के लिए टास्क दिया। टास्क को लेकर घरवालों में एक्साइटमेंट और टक्कर दोनों ही देखने को रही है। अमाल मलिक, (Amaal Mallik) जिनका कप्तानी पीरियड खत्म हो चुका था, उन्होंने इस टास्क के दौरान संचालक की भूमिका निभाई। बिग बॉस (Bigg Boss 19) ने घरवालों को दो टीमों में बांट दिया, टीम A और टीम B।

Bigg Boss 19

टीम A में तान्या, अशनूर, शहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल शामिल थे। दूसरी ओर, टीम B में बसीर, आवेज, कुनिका, फरहाना, प्रणीत, नेहाल और गौरव थे। दोनों टीमों को ‘सोने के बिस्कुट’ इकट्ठा करने का टास्क दिया गया, जिसमें जो टीम ज्यादा बिस्कुट जमा करेगी वह कैप्टेंसी की रेस में आगे बढ़ेगी।

amaal mallik

अभिषेक बजाज ने मारी बाजी

टास्क के दौरान सभी सदस्यों ने अपनी टीम को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई। टास्क खत्म होने के बाद कैप्टेंसी के दावेदारों में अभिषेक बजाज, (Abhishek Bajaj) अशनूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शहबाज और नीलम का नाम सामने आया। इन सभी दावेदारों के बीच एक और फाइनल राउंड हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा बिस्कुट जमा करके अभिषेक बजाज ने बाजी मार ली और घर के नए कप्तान बन गए। अभिषेक के जीतते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। बिग बॉस 19 के अनऑफिशियल फैन पेजों पर भी अभिषेक के कप्तान बनने की चर्चा जोरों पर है।

abhishek bajaj

घर में आएगा बदलाव

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के कप्तान बनने के बाद अब घर के अंदर इक्वेशन बदल सकते हैं। खासतौर पर शहबाज और नेहल के लिए यह कैप्टेंसी चैलेंजिंग हो सकती है, क्योंकि दोनों की अभिषेक से बिल्कुल भी नहीं बनती। फैंस का मानना है कि आने वाले हफ्तों में अभिषेक अपनी कैप्टेंसी के दम पर कई रणनीतिक फैसले ले सकते हैं, जिससे घर में नए विवाद और गठबंधन देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Aneet Padda Upcoming Movie: “Saiyaara” फ़ेम Aneet Padda के हाथ लगी बड़ी फिल्म, Fatima Sana Shaikh संग आएगी नजर

Yashika Jandwani