Aneet Padda Upcoming Movie: “Saiyaara” फ़ेम Aneet Padda के हाथ लगी बड़ी फिल्म, Fatima Sana Shaikh संग आएगी नजर

Summary :

Aneet Padda Upcoming Movie: थिएटर और ओटीटी दोनों पर रिलीज़ हुई “सैय्यारा” के ज़रिए स्टारडम हासिल करने के बाद, अनीत पड्डा अब एक कोर्टरूम ड्रामा में एक युवा पीड़िता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अनीत कथित तौर पर आगामी फिल्म “न्याय” में न्याय के लिए लड़ रही एक युवा पीड़िता की भूमिका निभाएँगी, जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। Aneet Padda Upcoming Movie इस फिल्म में नजर आएगी Aneet Padda मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Aneet Padda समीर नायर और अप्लॉज एंटरटेनमेंट की अपकमिंग वेब सीरीज ‘न्याय’ में अहम भूमिका निभाती नजर…

Aneet Padda Upcoming Movie: थिएटर और ओटीटी दोनों पर रिलीज़ हुई “सैय्यारा” के ज़रिए स्टारडम हासिल करने के बाद, अनीत पड्डा अब एक कोर्टरूम ड्रामा में एक युवा पीड़िता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अनीत कथित तौर पर आगामी फिल्म “न्याय” में न्याय के लिए लड़ रही एक युवा पीड़िता की भूमिका निभाएँगी, जिसमें उनके साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Aneet Padda Upcoming Movie

इस फिल्म में नजर आएगी Aneet Padda

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Aneet Padda समीर नायर और अप्लॉज एंटरटेनमेंट की अपकमिंग वेब सीरीज ‘न्याय’ में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अनीत के साथ फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव, राजेश शर्मा और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक ना तो मेकर्स ने और ना ही अनीत ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। रिपार्ट्स के मुताबिक नित्या मेहरा और करण कपाड़िया के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज में अनीत एक 17 साल की नाबालिग लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। जो यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं और वो बाद में न्याय के लिए लड़ती हैं। वहीं फातिमा सना शेख इस सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।

Aneet Padda Upcoming Movie
Aneet Padda Upcoming Movie

Saiyaara फिल्म से किया फैंस के दिलो पर राज़

बता दें कि अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। इस फिल्म ने 10 दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है। सैयारा फिल्म को हर जनरेशन के लोगों से भर-भरकर प्यार मिल रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की लोग आशिकी फिल्म से तुलना कर रहे हैं। कुछ भी कहे लेकिन सैयारा फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. एक न्यूकमर्स की फिल्म का इतना चलना काफी बड़ी बात है।

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन इस फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। एक हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 249.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Aneet Padda Upcoming Movie
Aneet Padda Upcoming Movie

अनीत पड्डा के बारे में

अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई और इसी के साथ रातों रात अनीत पूरे देश में मशहूर हो गईं। उनका का जन्म अक्टूबर 2002 में अमृतसर, पंजाब में एक साधारण परिवार में हुआ था। अनीत पड्डा के लिंक्डइन के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज (जेएमसी) से humanities की पढ़ाई की। कॉलेज से पहले, उन्होंने स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में पढ़ाई की।

 

Also Read: PM Modi New Movie: मलयालम एक्टर Unni Mukundan ने PM Modi के जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘Maa Vande’ का किया ऐलान

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।