Disha Patani House Firing Case: UP STF से मुठभेड़ में दो आरोपियों का एनकाउंटर, इस गैंग से जुड़ा है नाम

Summary :

Disha Patani House Firing Case: बरेली में 12 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामला गंभीर होने के कारण थाना कोतवाली बरेली में केस दर्ज किया गया और पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। Disha Patani House Firing Case: गाजियाबाद में एनकाउंटर, दोनों आरोपी घायल यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की सीआई यूनिट की…

Disha Patani House Firing Case: बरेली में 12 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामला गंभीर होने के कारण थाना कोतवाली बरेली में केस दर्ज किया गया और पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।

Disha Patani House Firing Case: गाजियाबाद में एनकाउंटर, दोनों आरोपी घायल

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की सीआई यूनिट की संयुक्त टीम ने ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद में एक मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण हैं। इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज और विभिन्न राज्यों के अपराध रिकॉर्ड से की गई।

Disha Patani House Firing Case
Disha Patani House Firing Case

Disha Patani News: हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं आरोपी

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों बदमाश हरियाणा के रहने वाले हैं। रविंद्र, पुत्र कल्लू, रोहतक जिले के कहनी गांव का निवासी है। वहीं अरुण, पुत्र राजेंद्र, सोनीपत के गोहना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी से है। ये दोनों रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए हैं, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

Disha Patani House Firing Case
Disha Patani House Firing Case

मौके से हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस को मुठभेड़ स्थल से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से एक ग्लॉक पिस्टल, एक जिगाना पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले हैं। ये हथियार आमतौर पर गैंगस्टरों और पेशेवर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। एसटीएफ के अनुसार, रविंद्र पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर पहले से केस दर्ज हैं।

Disha Patani House Firing Case
Disha Patani House Firing Case

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

इस मामले में बरेली पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की सक्रियता ने बड़ी सफलता दिलाई है। पुलिस की तेज कार्रवाई से न सिर्फ आरोपी पकड़े गए, बल्कि एक बड़े गैंग की गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मदद मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: भागम-भाग का गजब खेल! एक तरफ जीजा-साली फरार तो दूसरे दिन जीजा की बहन संग साला, लोगों के डिसीजन से हड़कंप

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।