GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत! 1.10 लाख रुपए कम हुई इन गाड़ियों की कीमतें, इस कार पर तो बंपर छूट!

Summary :

GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने केंद्र सरकार द्वारा GST दरों में बदलाव के बाद अपनी कई कारों की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने ग्राहकों को इस टैक्स छूट का सीधा फायदा दिया है और अपनी Arena और Nexa दोनों रेंज की गाड़ियों की कीमतों में 1.10 लाख रुपये तक की कमी की है। GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: नई कीमतें कब से होंगी लागू? मारुति सुजुकी द्वारा की गई यह कीमत में कटौती 22 सितंबर 2025 से लागू होगी, यानी उसी दिन जब नई GST दरें…

GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने केंद्र सरकार द्वारा GST दरों में बदलाव के बाद अपनी कई कारों की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने ग्राहकों को इस टैक्स छूट का सीधा फायदा दिया है और अपनी Arena और Nexa दोनों रेंज की गाड़ियों की कीमतों में 1.10 लाख रुपये तक की कमी की है।

GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: नई कीमतें कब से होंगी लागू?

मारुति सुजुकी द्वारा की गई यह कीमत में कटौती 22 सितंबर 2025 से लागू होगी, यानी उसी दिन जब नई GST दरें प्रभावी होंगी।

Arena मॉडल्स की नई कीमतों में कमी

मारुति Arena शोरूम में बिकने वाली कई गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। नीचे सूची में देखें किस गाड़ी की कीमत कितनी घटी:

कार मॉडल कीमत में कमी
कार मॉडल कीमत में कमी (₹)
Alto K10 ₹52,910
S-Presso ₹52,143
WagonR ₹63,911
Celerio ₹62,845
Eeco ₹67,929
Swift ₹80,966
Dzire ₹86,892
Brezza ₹48,207
Ertiga ₹46,224

Nexa मॉडल्स की कीमतों में कमी

Nexa डीलरशिप के जरिए मिलने वाली प्रीमियम गाड़ियों की कीमतें भी कम की गई हैं:

 

कार मॉडल कीमत में कमी
कार मॉडल कीमत में कमी (₹)
Ignis ₹69,240
Baleno ₹80,667
Fronx ₹1,10,384
Jimny ₹51,052
Grand Vitara ₹67,724
XL6 ₹51,155
Invicto ₹61,301

GST Cuts on Maruti Suzuki Cars

New GST Slab: अब कितना लगेगा टैक्स?

नई GST प्रणाली में अब सभी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और हाइब्रिड कारें दो स्लैब में बांटी गई हैं:

  • छोटी और मिड-साइज गाड़ियां जैसे हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और कॉम्पैक्ट SUV पर अब सिर्फ 18% GST लगेगा।
  • बड़ी और लग्जरी गाड़ियों पर 40% GST लगाया जाएगा।
  • अब गाड़ियों पर कोई सेस (Cess) नहीं लगाया जाएगा।

Old GST Slab: पहले कितना टैक्स लगता था?

पहले GST व्यवस्था में कारों पर 28% GST के साथ-साथ 1% से 22% तक का सेस भी लिया जाता था। यह सेस गाड़ी की लंबाई, इंजन कैपेसिटी और बॉडी स्टाइल के अनुसार तय होता था। इस वजह से कारों पर कुल टैक्स 29% से लेकर 50% तक हो सकता था।

GST Cuts on Maruti Suzuki Cars

अन्य कंपनियां भी दे रहीं हैं छूट

मारुति ही नहीं, महिंद्रा, टाटा, हुंडई, टोयोटा, किआ, होंडा, एमजी मोटर, रेनो, स्कोडा, फॉक्सवैगन जैसी कई कंपनियों ने भी GST दरों में बदलाव का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया है। साथ ही, मर्सिडीज, BMW, ऑडी, वोल्वो, जगुआर लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार ब्रांड्स ने भी कीमतों में कटौती की है।

यह भी पढ़ें: Sasti, Safe और Stylish! आखिर क्यों मिडिल क्लास की पहली पसंद बन रही है Maruti Victoris?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।