Sasti, Safe और Stylish! आखिर क्यों मिडिल क्लास की पहली पसंद बन रही है Maruti Victoris?

Summary :

Maruti Victoris: मारुति सुजुकी की नई एसयूवी Victoris ने लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचा दी है। अब तक मारुति को सिर्फ माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली गाड़ियों के लिए जाना जाता था, लेकिन सेफ्टी के मामले में आलोचना होती थी। मगर इस बार Victoris ने भारत NCAP और ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाकर यह सोच बदल दी है। Maruti Victoris: SUV सेगमेंट में मारुति की पकड़ SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति ने भी इस सेगमेंट में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। कंपनी के एमडी हिसाशी ताकेउची के अनुसार, FY 2020-21 में SUV का…

Maruti Victoris: मारुति सुजुकी की नई एसयूवी Victoris ने लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचा दी है। अब तक मारुति को सिर्फ माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली गाड़ियों के लिए जाना जाता था, लेकिन सेफ्टी के मामले में आलोचना होती थी। मगर इस बार Victoris ने भारत NCAP और ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाकर यह सोच बदल दी है।

Maruti Victoris: SUV सेगमेंट में मारुति की पकड़

SUV की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति ने भी इस सेगमेंट में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। कंपनी के एमडी हिसाशी ताकेउची के अनुसार, FY 2020-21 में SUV का हिस्सा 8.9% था, जो अब बढ़कर 28% हो गया है। ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, फ्रोंक्स, जिम्नी और अब Victoris के साथ मारुति की SUV रेंज और मजबूत हुई है।

Maruti Victoris
Maruti Victoris

Maruti Victoris: मिड-साइज SUV में सीधा मुकाबला

Victoris का मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा से होगा, जो इस सेगमेंट की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार है। FY 2025 में क्रेटा की 1.95 लाख यूनिट्स बिकीं, जबकि मारुति की ग्रैंड विटारा की 1.23 लाख यूनिट्स बिकीं। Victoris के आने से यह फासला कम हो सकता है।

फीचर्स जो बनाते हैं खास

Victoris में कई ऐसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जो युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं:

  • एलेक्सा वॉयस कमांड और सोशल मीडिया इंटीग्रेशन
  • डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम
  • 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग
  • जेस्चर कंट्रोल से डिग्गी खोलने की सुविधा
Maruti Victoris
Maruti Victoris

दमदार इंजन और माइलेज

Victoris तीन इंजन ऑप्शन में आती है:

  • 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल (103 HP)
  • 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 HP)
  • 1.5L पेट्रोल-CNG (89 HP)

माइलेज की बात करें तो:

  • मैनुअल पेट्रोल: 21.18 किमी/लीटर
  • ऑटोमैटिक: 21.06 किमी/लीटर
  • AWD वेरिएंट: 19.07 किमी/लीटर
  • CNG वेरिएंट: 27.02 किमी/किग्रा
  • सेफ्टी के मामले में बेजोड़

Victoris में मारुति पहली बार ADAS Level-2 टेक्नोलॉजी लाई है। इसमें शामिल हैं:

  • 6 एयरबैग्स
  • ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • लेन कीप असिस्ट
  • 360 डिग्री कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
Maruti Victoris
Maruti Victoris

Maruti Suzuki Victoris Pricing: कीमत और बुकिंग जानकारी

Victoris की कीमत 10.50 लाख रुपए से शुरू होती है, जो ग्रैंड विटारा से सस्ती है। इसे मारुति की Arena डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। बुकिंग 11,000 रुपए में चालू है और 22 सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू होगी। अब तक 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं।

क्या Victoris बनेगी गेम चेंजर?

मारुति की यह नई SUV सेफ्टी, फीचर्स और कीमत के संतुलन के कारण बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकती है। यह ना सिर्फ कंपनी की छवि बदलेगी बल्कि SUV सेगमेंट में उसकी पकड़ को और मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें: GST Cut Auto Parts: छोड़ दे टेंशन..गाड़ियों की सर्विस का नहीं आएगा लंबा Bill, पार्ट्स की कीमतें होगी कम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।