GST Cut Auto Parts: GST 2.0 के स्लैब में बदलाव के बाद कई जरूरी सामानों समेत ऑटो सेक्टर में अब 28 प्रतिशत के बदले 18 प्रतिशत का GST लगेगा। 22 सितंबर से नए स्लैब लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में भी बाइक, कारों की कीमतों के साथ ही मेंटनेंस पर भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि वाहनों में प्रयोग होने वाले पूर्जों पर 28 प्रतिशत GST के बदले सिर्फ 18 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।
GST Cut Auto Parts: वाहन खरीदना सस्ता होगा

GST स्लैब में बदलाव के बाद अब वाहन खरीदना सस्ता हो जाएगा साथ ही वाहन की सर्विस पर भी इसका असर पड़ेगा। बता दें कि पुर्जों और मेंटनेंस पहले 28 प्रतिशत और 18 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाता था लेकिन अब सिर्फ 18 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाएगा जिससे वाहन की सर्विस करना और रखरखाव भी सस्ता हो जाएगा।
GST Cut on Auto Sector: पार्ट्स की कीमत होगी कम

ऑटो सेक्टर में GST स्लैब के बदलाव का प्रभाव सबसे अधिक दिख सकता है। बता दें कि वाहनों की कीमत होने के साथ ही अब पार्ट्स की कीमत भी कम होगी जिससे सर्विस कराना भी सस्ता हो जाएगा। लगभग 40 प्रतिशत पार्ट्स 28 प्रतिशत के स्लैब में आते थे लेकिन अब सिर्फ 18 प्रतिशत GST लगने से पार्ट्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।
GST Slab 2.0
GST का नया स्लैब 22 सितंबर से लागू हो जाएगा और इसी दिन से देशवासियों को फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस बदलाव के बाद माना जा रहा है कि कार और बाइकों की मांग में भारी उछाल देखने को मिल सकता है जिससे कई क्षेत्रों में फायदा होगा। कार खरीदना आसान होने के साथ ही रखरखाव भी आसान हो जाएगा क्योंकि गाडियों के पार्ट्स में भी GST 2.0 के कारण कीमत हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




